फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   chhattisgatrh boys brawl on the road in bilaspur, video viral

बीच सड़क पर लड़कों का हुड़दंग: फ्लाईओवर पर कार खड़ी कर किया डांस, वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Tue, 17 Jan 2023 12:55 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Tue, 17 Jan 2023 12:55 PM IST
सार

तिफरा फ्लाईओवर रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर है। ऐसे में रात को चल रहे इस हुड़दंग के चलते जाम भी लग गया। इसके बावजूद लड़के मान नहीं रहे थे। उनका हुड़दंग जारी रहा। वहां खड़ी कारों के दरवाजें और डिक्कियां खुली हुई थीं और अंदर म्यूजिक बज रहा था। 

विज्ञापन
chhattisgatrh boys brawl on the road in bilaspur, video viral
बिलासपुर में फ्लाईओवर पर लड़कों के हुड़दंग का वीडियो वायरल है। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पुलिस की रात्रिगश्त और विजिबल पुलिसिंग की पोल खुल गई। नशे में धुत लड़कों ने बीच सड़क पर जमकर हुड़दंग किया। अपनी कारों को सड़क पर खड़ी कर दिया और वहां काफी देर डांस करते हुए हंगामा मचाते रहे। इस दौरान वाहनों का जाम भी लगा। अब वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


दरअसल, एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में 15 से 20 लड़के नशे में धुत होकर फ्लाईओवर पर डांस करते और सीटियां बजाते दिखाई दे रहे हैं। वहीं फ्लाईओवर पर कई कारें भी खड़ी हुई हैं। कुछ लड़के सड़क पर नाच रहे हैं तो कई कार पर खड़े होकर मस्ती करते दिख रहे हैं। यह वीडियो तिफरा फ्लाईओवर का बताया जा रहा है। यह भी सामने आ रहा है कि लड़के नशे में धुत होकर हुड़दंग कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन




तिफरा फ्लाईओवर रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर है। ऐसे में रात को चल रहे इस हुड़दंग के चलते जाम भी लग गया। इसके बावजूद लड़के मान नहीं रहे थे। उनका हुड़दंग जारी रहा। वहां खड़ी कारों के दरवाजें और डिक्कियां खुली हुई थीं और अंदर म्यूजिक बज रहा था। उसी की धुन पर लड़के डांस कर रहे थे। वीडियो में यह भी दिख रहा है कि कुछ वाहन लड़कों के बगल से निकल रहे थे। ऐसे में हादसे की भी आशंका बनी हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed