{"_id":"63d8bec271d6d049fd422d18","slug":"chhatisgarh-long-traffic-jam-on-rmkk-road-small-vehicle-moving-but-heavy-vehicle-movement-stopped-2023-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: पेंड्र-बिलासपुर मार्ग पर आठ किमी लंबा जाम, ट्रेलर फंसने से अटके वाहन, दोपहर तक खुलने की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: पेंड्र-बिलासपुर मार्ग पर आठ किमी लंबा जाम, ट्रेलर फंसने से अटके वाहन, दोपहर तक खुलने की संभावना
Tue, 31 Jan 2023 12:40 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, छत्तीसगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, छत्तीसगढ़
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 31 Jan 2023 12:40 PM IST
सार
बताया जा रहा है कि पहले ट्रेलर चालक और दूसरे वाहनों के चालकों के द्वारा जाम में फंसे ट्रेलर को हटाने का काफी प्रयास किया गया मगर जगह और खतरनाक घाटी होने के चलते जाम नहीं खुला सका।
विज्ञापन
आरएमकेके रोड पर लगा जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ में पेण्ड्रा को बिलासपुर से जोड़ने वाले मुख्यमार्ग आरएमकेके सड़क में कल रात से एक हैवी ट्रेलर घाट में फंस गया है, जिसके चलते बंजारी घाट में पर 8 किलोमीटर लंबा जाम लगा हुआ है। हालांकि राहत की बात यह है कि छोटी गाड़ियां एक ओर से निकाली जा रही हैं, तो जाम आज दोपहर तक पूरी तरह खुलने के आसार हैं।
बताया जा रहा है कि पहले ट्रेलर चालक और दूसरे वाहनों के चालकों के द्वारा जाम में फंसे ट्रेलर को हटाने का काफी प्रयास किया गया मगर जगह और खतरनाक घाटी होने के चलते जाम नहीं खुला सका। इसके बाद सड़क में फंसे वाहन को हटाने के लिए क्रेन भी मंगाई गई लेकिन फंसा हुआ ट्रेलर हैवी होने के कारण, वह भी प्रयास नाकाम रहा और जाम बढ़ता गया।
जब स्थानीय प्रशासन को मामले की जानकारी मिली तो अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जाम की स्थिति का जायजा लिया और आज सुबह दोबारा जाम खुलवाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। हालांकि सुबह से अब तक सफलता नहीं मिली है।
विज्ञापन
आरएमकेके रोड में आए दिन हादसे होते हैं और जाम की स्थिति बनती रहती है। पर देर रात इस हैवी वाहन के फंस जाने के चलते बड़े वाहनों की आवाजाही इस मार्ग पर पूरी तरह थम गई है, जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दूसरा विकल्प मार्ग टाइगर रिजर्व से होते हुए बिलासपुर को जाता है। मगर इस मार्ग में भी बड़े वाहन नहीं जा सकता क्योंकि एटीआर के अंदर से वाहनों का प्रवेश वंचित है।