{"_id":"69356ebdd9fbf7eefe052d6d","slug":"bilaspur-news-woman-died-under-suspicious-circumstances-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या का आरोप; कब्र खोदकर निकाला गया शव, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या का आरोप; कब्र खोदकर निकाला गया शव, जांच में जुटी पुलिस
Sun, 07 Dec 2025 05:40 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 07 Dec 2025 05:40 PM IST
विज्ञापन
Bilaspur News
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लव मैरिज के पांच साल बाद विवाहिता की घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना पति ने उसके घर वालों को दी और उनकी मौजूदगी में विवाहिता का अंतिम संस्कार कर दिया। अंतिम संस्कार के बाद विवाहिता के परिजन ने हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत की। दफन करने के 10 दिन बाद पुलिस ने अफसरों की मौजूदगी में कब्र खोदकर शव बाहर निकाला गया, अब शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र के बुंदेला का है।
विज्ञापन
दरअसल, चकरभाठा थाना क्षेत्र के बुंदेला गांव में रहने वाली 23 वर्षीय जया सांडे का पांच साल पहले गांव के अर्जुन सांडे से प्रेम विवाह हुआ था। बीते 27 नवंबर को वह घर का काम कर रही थी, तभी उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई। उसने ससुराल वालों को इसकी जानकारी दी और घर पर आराम करने लगी। कुछ देर बाद घर के लोगों ने देखा तो जया की मौत हो चुकी थी। इसकी सूचना तुरंत गांव के लोगों और जया के घर वालों को दी गई।
विज्ञापन
मायके वालों ने घर आकर हंगामा करते हुए ससुराल वालों पर आरोप लगाए। तब गांव के लोगों ने उन्हें पूरे मामले की शिकायत पुलिस से करने की सलाह दी। इसके बाद मायके वालों ने अंतिम संस्कार करने दिया। कफन-दफन के बाद मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई। परिजन के आवेदन पर पुलिस ने एसडीएम आकांक्षा त्रिपाठी की अनुमति के बाद राजस्व अधिकारियो की मौजूदगी में कब्र खोदकर मृतका का शव बाहर निकाला। सिम्स में शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, इसके बाद मिले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन