{"_id":"668b6c3332d7853c7d075b0a","slug":"bilaspur-mineral-department-team-raided-eight-vehicles-including-mountain-machine-and-hiva-seized-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर खनिज विभाग का एक्शन: टीम ने देर रात मारा छापा, माउंटेन मशीन और हाइवा समेत आठ वाहन जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर खनिज विभाग का एक्शन: टीम ने देर रात मारा छापा, माउंटेन मशीन और हाइवा समेत आठ वाहन जब्त
Mon, 08 Jul 2024 10:04 AM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 08 Jul 2024 10:04 AM IST
सार
बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन के विरुद्ध खनिज विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान शिवनाथ से रेत निकालते दो चैन माउंटेड मशीन सहित 8 वाहनों को जब्त किया गया है।
विज्ञापन
बिलासपुर खनिकर्म विभाग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिलासपुर खनिकर्म विभाग ने बीती रात में ग्राम कुकुर्दीकला, अमलडीहा, उदयबंद, गतौरा लोधीपारा, लोफंदी, सेंदरी, कछार निरतू और धुरीपारा मंगला क्षेत्र में खनिज परिवहन कर रहे वाहनों की जांच की। रात लगभग 3 बजे ग्राम कुकुर्दीकला, थाना एवं तहसील-पचपेड़ी में शिवनाथ नदी के भीतर दो नग चैन माउंटेड मशीन को खनिज रेत के अवैध उत्खनन करते पाये जाने पर नदी के बाहर खड़ा कर जब्त कर सील कर दिया गया है।
दो नग लोड हाइवा को नदी के रास्ते में फंसे होने के कारण चैन माउंटेड मशीन मालिक के सुपुर्दगी में दिया गया। एक हाइवा को खनिज रेत का अवैध परिवहन करते पाये जाने पर जब्त कर पुलिस थाना पचपेड़ी की अभिरक्षा में रखा गया है।
ग्राम गतौरा में मुरूम मिक्स चिल्ली पत्थर का अवैध परिवहन करते दो ट्रेक्टर को जब्तकर पुलिस थाना सरकंडा के अभिरक्षा में रखा गया है। ग्राम कछार मे खनिज रेत के अवैध परिवहन करते एक ट्रेक्टर को जब्त कर पुलिस थाना कोनी के अभिरक्षा में रखा गया है। सभी के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत कार्रवाई की जा रही है।