फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Bilaspur: Controversy over Palestinian flag, family members took to the streets demanding bail, accused arrest

Bilaspur: फलिस्तीनी झंडे पर विवाद, जमानत की मांग को लेकर सड़क पर उतरे परिजन, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 19 Sep 2024 04:11 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: निकिता गुप्ता Updated Thu, 19 Sep 2024 04:11 PM IST
सार

बिलासपुर में फलिस्तीनी झंडे के विवाद के बाद गिरफ्तार पांच आरोपियों की जमानत के लिए परिजन सड़क पर उतरे, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

विज्ञापन
Bilaspur: Controversy over Palestinian flag, family members took to the streets demanding bail, accused arrest
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

मंगलवार सुबह से शुरू हुए फलिस्तीनी झंडे के विवाद ने बिलासपुर में स्थिति को तनावपूर्ण बना दिया है। तारबाहर थाना क्षेत्र में कुछ युवकों द्वारा फलिस्तीन का झंडा लहराने के बाद हिंदू संगठनों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। इसके परिणामस्वरूप पुलिस ने पांच आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


गिरफ्तारी के बाद, आरोपियों के परिजन जमानत के लिए सड़क पर उतर आए। हालांकि, जमानत की प्रक्रिया सिटी मजिस्ट्रेट के हस्ताक्षर के बिना पूरी नहीं हो पाई, जिसके कारण पांचों आरोपियों को जेल में रखा गया। इस परिजनों ने जमानत की प्रक्रिया को शीघ्रता से पूरा करने की मांग की और कलेक्ट्रेट के सामने चक्का जाम कर दिया, जिससे लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बन गई।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया और नारेबाजी कर रहे लोगों को सड़क से हटाने में सफल रहे। बावजूद इसके, देर रात तक परिजन अपनी मांग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में डटे रहे। इस आंदोलन में कुछ राजनीतिक दलों के नेता भी शामिल हो गए हैं, जिससे मामला और गंभीर हो गया। प्रदर्शनकारी जमानत की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करने की मांग कर रहे हैं और मामले को लेकर सरकार के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रियंका शुक्ला, वकील जो आरोपी पक्ष की हैं उनका कहना हैं 'हमारी मांग है कि जमानत की प्रक्रिया को तेजी से पूरा किया जाए। हमारे परिजन गलत तरीके से जेल में हैं। पीयूष तिवारी, एसडीएम, बिलासपुर उनका कहना हैं 'हम स्थिति को नियंत्रित कर रहे हैं और सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।' यह विवाद बिलासपुर में तनाव और राजनीतिक हलचल का कारण बन गया है, और आगे की स्थिति पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed