{"_id":"6a69cd1531eca4e382089edc","slug":"viral-reel-brought-him-to-the-police-station-police-took-action-against-bike-stunts-and-indecent-behavior-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur News: वायरल रील ने पहुंचाया थाने, बाइक स्टंट और अशोभनीय हरकत पर पुलिस ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur News: वायरल रील ने पहुंचाया थाने, बाइक स्टंट और अशोभनीय हरकत पर पुलिस ने की कार्रवाई
Wed, 29 Jul 2026 03:21 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Wed, 29 Jul 2026 03:21 PM IST
सार
राजधानी रायपुर में एक युवक और युवती का चलती बाइक पर फिल्मी गाने की धुन पर स्टंट करते और अशोभनीय हरकतें करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन
बाइक स्टंट और अशोभनीय हरकत पर पुलिस ने की कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोशल मीडिया पर तेजी से फेमस होने की होड़ में खतरनाक स्टंट और आपत्तिजनक वीडियो बनाना एक युवक को भारी पड़ गया। राजधानी रायपुर में एक युवक और युवती का चलती बाइक पर फिल्मी गाने की धुन पर स्टंट करते और अशोभनीय हरकतें करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है।
वायरल वीडियो में दोनों बिना हेलमेट के बाइक पर सवार दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में सड़क पर लापरवाही से वाहन चलाने के साथ-साथ ऐसे कृत्य भी नजर आए, जिन्हें सार्वजनिक मर्यादा के खिलाफ माना गया। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने वीडियो की जांच की और बाइक चालक की पहचान मठपुरैना निवासी 24 वर्षीय भीमेश देवांगन के रूप में की। इसके बाद उसे थाने बुलाकर पूछताछ की गई। जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई। पुलिस ने युवक से अपने कृत्य के लिए सार्वजनिक रूप से माफी भी मंगवाई।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर प्रसिद्धि पाने के उद्देश्य से सार्वजनिक स्थानों पर कानून तोड़ने, खतरनाक स्टंट करने या अशोभनीय गतिविधियों का प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और अपनी तथा दूसरों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले किसी भी कृत्य से बचें।