{"_id":"67889e1fb53162be600720b3","slug":"two-soldiers-injured-in-naxalite-ied-blast-in-bijapur-2025-01-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh Blast: बीजापुर में नक्सलियों का एक और धमाका, आईईडी धमाके में दो जवान घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh Blast: बीजापुर में नक्सलियों का एक और धमाका, आईईडी धमाके में दो जवान घायल
Thu, 16 Jan 2025 11:20 AM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 16 Jan 2025 11:20 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने एक और धमाके को अंजाम दिया है। यहां बीजापुर में आईईडी धमाके की चपेट में दो जवान आ गए। दोनों जवान घायल बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ के बीजापुर जिले में एक बार फिर नक्सलियों द्वारा प्लांट आईईडी की चपेट में आकर सुरक्षाबलों के जवान घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए बीजापुर अस्पताल लाया गया है। घायल जवानों के नाम मृदुल बर्मन और मोहम्मद इसहाक है। जिनके पैर में चोट लगी है। दोनों जवान कोबरा यूनिट से हैं और रायपुर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के मुताबिक, जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र पुतकेल कैंप से सीआरपीएफ और कोबरा की संयुक्त पार्टी एरिया डॉमिनेशन पर निकली हुई थी। एरिया डॉमिनेशन ड्यूटी के दौरान नक्सलियों द्वारा प्लांट की गई। आईईडी के ब्लास्ट होने से इसकी चपेट में आकर सुरक्षाबल के दो जवान घायल हो गए।
विज्ञापन
दोनों घायल जवानों को बीजापुर अस्पताल लाया गया। यहां उनका उपचार चल रहा है। बताया गया है कि जवानों की हालत सामान्य और खतरे से बाहर बताई गई है। बता दें कि बीते 12 जनवरी को जांगला थाना क्षेत्र के जैगुर के पास नक्सलियों द्वारा आईईडी प्लांट किया गया था। जिसकी चपेट में डीआरजी के दो जवान रामसाय मज्जि और गजेंद्र साह घायल हो गए। उन्हें बेहतर उपचार के लिए रायपुर भेजा गया है।
विज्ञापन