फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Two Naxalites involved in the murder of assistant constable arrested

Bijapur: सहायक आरक्षक की हत्या में शामिल दो नक्सली गिरफ्तार, एक ने किया सरेंडर

Wed, 11 Oct 2023 07:51 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 11 Oct 2023 07:51 PM IST
सार

पुलिस के मुताबिक पकड़े गये नक्सली 20 जून 2023 को सहायक आरक्षक संजय बेडजा की हत्या करने की घटना में शामिल थे। पकड़े गए दोनों नक्सलियों के विरुद्ध कुटरू थाना में वैधानिक कार्रवाई के बाद बुधवार को न्यायिक रिमांड पर न्ययालय बीजापुर में पेश किया गया।

विज्ञापन
Two Naxalites involved in the murder of assistant constable arrested
दो नक्सली गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर में सुरक्षाबल के जवानों ने नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सहायक आरक्षक की हत्या में शामिल दो जन मिलिशिया सदस्यों को पकड़ा हैं। वही जगरगुंडा एरिया कमेटी के अंतर्गत डीएकेएमएस सदस्य ने पुलिस के समक्ष आत्मसमपर्ण कर दिया हैं।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जिले में चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के दौरान मंगलवार को कुटरू थाना व डीआरजी की संयुक्त पार्टी तेलीपेंटा व पाताकुटरू की तरफ निकली थी। अभियान के दौरान पाताकुटरू से दो नक्सली मिलिशिया सदस्य मनोज हेमला पिता मासा राम हेमला उम्र 25 निवासी पाताकुटरू व सुखराम यादव पिता मुन्ना यादव उम्र 28 निवासी पाताकुटरू जिला बीजापुर को पकड़ा गया। 

विज्ञापन

 

पुलिस के मुताबिक पकड़े गये नक्सली 20 जून 2023 को सहायक आरक्षक संजय बेडजा की हत्या करने की घटना में शामिल थे। पकड़े गए दोनों नक्सलियों के विरुद्ध कुटरू थाना में वैधानिक कार्रवाई के बाद बुधवार को न्यायिक रिमांड पर न्ययालय बीजापुर में पेश किया गया। वहीं दूसरी तरफ जगरगुंडा एरिया कमेटी के अंतर्गत डीएकेएमएस सदस्य देवा तामो पिता कोवा तामो उम्र 32 निवासी बेदरे तामोपारा थाना जगरगुंडा जिला सुकमा ने बुधवार को बीजापुर पुलिस अधीक्षक आंजनेय वाष्वेय व अन्य पुलिस अफसरों के समक्ष नक्सलियों की खोखली विचारधारा, भेदभाव पूर्ण व्यवहार, उपेक्षा व प्रताड़ना से तंग आकर व छग शासन की पुर्नवास व आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed