फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   SC status to Mahar community

Bijapur: महार समाज को SC का दर्जा, प्रदेश के पांच लाख लोगों को मिलेगा लाभ

Sat, 05 Aug 2023 08:56 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 05 Aug 2023 08:56 PM IST
सार

चंद्रकार ने बताया कि मेहरा महारा और महार जाति को संवैधानिक रूप से संविधान में अनूसूचित जाति में शामिल किया गया है। जाति बनने से प्रदेश में समाज के पांच लाख लोगों को इसका लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
SC status to Mahar community
महार समाज को एसटी का दर्जा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जाति समस्या को लेकर विगत तीस वर्षो से जूझ रहे महार समाज को आरक्षण मिलने से समाज के लोगों में खुशी की लहर है। शनिवार को यहां अपने निवास में मराई महार समाज के जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्रकार ने महार समाज के लोगो के बीच पत्रकारों को इसकी जानकारी दी। मराई महार समाज के अध्यक्ष सुरेश चंद्रकार ने प्रेसवार्ता आयोजित कर पत्रकारो को बताया कि मेहरा, महारा और महार जाति प्रमाण पत्र बनाने में मात्रात्मक त्रुटी में सुधार हुआ है। 

विज्ञापन


चंद्रकार ने बताया कि मेहरा महारा और महार जाति को संवैधानिक रूप से संविधान में अनुसूचित जाति (एससी) में शामिल किया गया है। जाति बनने से प्रदेश में समाज के पांच लाख लोगों को इसका लाभ मिलेगा। उन्होने स्वर्गीय महेन्द्र कर्मा की जंयती पर उन्हे याद करते हुए नमन किया। उन्होंने बताया कि स्वर्गीय कर्मा द्वारा समाज को दिये गए अमूल्य समय को हमारा समाज सदैव याद कर उनका ऋणी रहेगा। साथ ही चंद्राकर ने जाति समस्या को हल कराने में जिस किसी ने भी प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग दिया है उन सबका उन्होंने आभार प्रकट किया है। उनका भी आभार जताया हैं।  
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्रकार और जिले के चारों ब्लाकों से आये महार समाज के लोगों ने केन्द्र और राज्य सरकार के साथ ही बस्तर सांसद दीपक बैज, मंत्री कवासी लखमा, दंतेवाड़ा विधायक देवती कर्मा और बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उनका आभार व्यक्त किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही  जिला अध्यक्ष सुरेश चंद्राकर ने आगे कहा कि महार समाज के लोगों का जाति प्रमाण पत्र बनाने में आ रही समस्या का समाधान होने से समाज के युवाओं को सरकारी नौकरी और शिक्षा ग्रहण करने के साथ ही साथ सरकारी योजनाओं में आरक्षण का लाभ मिलेगा। जिससे समाज और देश आगे बढ़ेगा। पत्रवार्ता के दौरान समाज के मल्लाराव गांधरला, नंदकिशोर गांधरला,महेश चापडी, विष्णु दुर्गम मनीष झाडी, परीक्षित के जी, कामेश मोरला, सडवली मोरला, रूद्र झाडी, विजय चंद्रकार सडवली कावरे, मोरला,अनसूर्या, जंगम समक्का, मोरला सत्यवती के अलावा महार समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed