फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Security forces arrested a Naxalite carrying a reward of eight lakhs in Bijapur

Bijapur: आठ लाख के इनामी नक्सली को सुरक्षाबलों ने किया गिरफ्तार, कई बड़ी वारदातों में शामिल था सुधाकर

Thu, 14 Mar 2024 07:28 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़) Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 14 Mar 2024 07:28 PM IST
सार

अभियान के दौरान गुण्डम-पूवर्ती के मध्य जंगल से आठ लाख का इनामी कुख्यात माओवादी डीवीसीएम सुधाकर ऊर्फ उण्डम को पकड़ा गया है।

विज्ञापन
Security forces arrested a Naxalite carrying a reward of eight lakhs in Bijapur
आठ लाख रुपये का इनामी नक्सली गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर जिले में चलाये जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत डीआरजी बीजापुर, कोबरा 210 एवं थाना बासागुड़ा का बल गुण्डम, पूवर्ती की ओर माओवादी विरोधी अभियान पर निकली थी। अभियान के दौरान गुण्डम-पूवर्ती के मध्य जंगल से आठ लाख का इनामी कुख्यात माओवादी डीवीसीएम सुधाकर ऊर्फ उण्डम को पकड़ा गया है।

विज्ञापन

 

पकड़ा गया माओवादी वर्ष 1996 में माओवादी संगठन में शामिल हुआ था और वर्ष 1996 से 2000 तक पीएलजीए सदस्य के रूप में संगठन में कार्य किया। वर्ष 2001 से 2005 तक मद्देड़ दलम कमाण्डर के पद पर कार्यरत था। वर्ष 2006 से 2008 तक पश्चिम बस्तर डिवीजन में सप्लाई टीम का प्रमुख था।

विज्ञापन

 

सुधाकर वर्ष 1996 में थाना तारलागुड़ा में हुए माओवादी हमले में शामिल था। मद्देड़ एरिया कमेटी में दलम कमाण्डर के रूप में कार्य करते हुए हत्या, हत्या का प्रयास, अपहरण, लूट, आगजनी, मारपीट, बलवा जैसे कई गंभीर अपराध में शामिल रहा है। बीजपुर में गिरफ्तार कुख्यात माओवादी के खिलाफ कुल 108 प्रकरणों में विभिन्न थानों में स्थाई वारंट लंबित हैं। थाना मद्देड़ - 38, थाना बासागुड़ा- 27, थाना बीजापुर -27, थाना उसूर -14, थाना ईलमिड़ी - 02 में स्थाई वारंट लंबित हैं। पकड़े गये माओवादी के खिलाफ थानों में वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed