फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Politics heats up on corruption in Devguri and Charagah

Bijapur: देवगुड़ी और चारागाह में हुए भ्रष्टाचार पर गरमाई सियासत, भाजयुमो ने की अफसरों पर FIR दर्ज करने की मांग

Sat, 12 Aug 2023 05:51 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़) Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 12 Aug 2023 05:51 PM IST
सार

भाजयुमो ने आदिवासियों की आस्था और क्षेत्र के विकास में बाधक बनने वाले अफसरों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की हैं।

विज्ञापन
Politics heats up on corruption in Devguri and Charagah
फूलचंद गागड़ा, नेता, भाजयुमो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर के इंद्रावती टाइगर रिजर्व के पामेड़ सेंचुरी क्षेत्र में देवगुड़ी निर्माण व चारागाह में हुए भ्रष्टाचार को लेकर भाजयुमो मुखर हो गई हैं। भाजयुमो ने आदिवासियों की आस्था और क्षेत्र के विकास में बाधक बनने वाले अफसरों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की हैं।

विज्ञापन


भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य फूलचंद गागड़ा ने बयान जारी कर कहा है कि बीजापुर जिले के इंद्रावती टाइगर रिजर्व के पामेड़ अभ्यारण्य क्षेत्र के कावरगट्टा में चारागाह व इसी अभ्यारण्य क्षेत्र में देवगुड़ी बनाया जाना था। जिसमें भारी भ्रष्टाचार किये जाने की खबर समाचार पत्रों से मिली हैं। आरटीआई के माध्यम से मिले दस्तावेज और भौतिक सत्यापन से यह साफ हुआ है कि क्षेत्र में किसी भी तरह का कोई चारागाह बना और न ही कोई देवगुड़ी बनी। लेकिन सम्बंधित रेंज के अफसरों ने कार्य पूर्ण बताकर पूरी राशि आहरण कर लिया। 

विज्ञापन


फूलचंद गागड़ा ने बयान में बताया है कि चारागाह के लिए 3 लाख 31 हजार 284 रुपये और देवगुड़ी के नाम पर 10 लाख रुपये का आहरण विधिवत तरीके से किया गया हैं। उन्होंने बताया कि इस खेल के लिए बाकायदा फर्जी मस्टररोल फर्जी मजदूरों की एंट्री व ऑफिस में बैठकर अफसरों द्वारा भौतिक सत्यापन किया गया है, जो दुर्भाग्यपूर्ण हैं। गागड़ा ने संबंधित विभाग और जिला प्रशासन से आदिवासियों की आस्था देवगुड़ी और जिले की विकास में बाधक बन रहे अफसरों पर एफआईआर दर्ज करते हुए उचित कार्यवाही करने की मांग है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed