{"_id":"677f7eb15202031d1c0ab13f","slug":"naxals-plans-foiled-soldiers-recovered-two-ied-and-deactivated-them-in-bijapur-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijapur: नक्सलियों के मंसूबों पर फिरा पानी, जवानों ने दो आईईडी बरामद कर किया निष्क्रिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijapur: नक्सलियों के मंसूबों पर फिरा पानी, जवानों ने दो आईईडी बरामद कर किया निष्क्रिय
Thu, 09 Jan 2025 01:16 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Thu, 09 Jan 2025 01:16 PM IST
सार
बीजापुर में सुरक्षाबलों और जवानों ने एक फिर से नक्सलियों के मंसूबे पर पानी फेरा है। नक्सलियों द्वारा पगडंडी रास्ते पर प्लांट की गई दो आईईडी को जवानों ने बरामद कर उसे निष्क्रिय कर दिया है।
विज्ञापन
दो आईईडी बरामद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीजापुर में सुरक्षाबलों और जवानों ने एक फिर से नक्सलियों के मंसूबे पर पानी फेरा है। नक्सलियों द्वारा पगडंडी रास्ते पर प्लांट की गई दो आईईडी को जवानों ने बरामद कर उसे निष्क्रिय कर दिया है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक उसूर ब्लॉक के आवापल्ली थाना क्षेत्र में सीआरपीएफ और आवापल्ली थाना की संयुक्त पार्टी आरओपी व डिमाइनिंग ड्यूटी पर निकली थी। इस दौरान ग्राम मुरदण्डा के पास पगडंडी रास्ते पर नक्सलियों द्वारा बीयर बॉटल में लगी रखी दो आईईडी को जवानों ने बरामद किया और सुरक्षाबलों की टीम ने उसे मौके पर ही सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया। जवानों की सतर्कता और सूझबूझ से समय पर आईईडी बरामद कर उसे नष्ट किया गया।
विज्ञापन