{"_id":"652403b37ef0489edd0db473","slug":"naxalites-plans-foiled-fox-hall-detected-plan-to-plant-ied-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijapur: नक्सलियों के मंसूबों पर फिरा पानी, फॉक्स हॉल किया गया डिटेक्शन, आईईडी प्लांट करने की थी योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijapur: नक्सलियों के मंसूबों पर फिरा पानी, फॉक्स हॉल किया गया डिटेक्शन, आईईडी प्लांट करने की थी योजना
Mon, 09 Oct 2023 07:14 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़)
Published by: Digvijay Singh
Updated Mon, 09 Oct 2023 07:14 PM IST
सार
सोमवार को मद्देड़ थाना व सीआरपीएफ 170 बटालियन की टीम द्वारा मद्देड़ व भोपालपटनम मार्ग पर बुड़वागु नाला से 100 मीटर की दूरी पर फॉक्स हॉल को डिटेक्शन कर दिया गया। सुरक्षाबलों की सतर्कता व सूझबूझ से नक्सलियों के मंसूबे विफल हो गये।
विज्ञापन
फॉक्स हॉल किया गया डिटेक्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीजापुर में नक्सलियों ने मद्देड़ व भोपालपटनम के बीच आईईडी प्लांट करने के मकसद से 100 की दूरी पर फॉक्स होल बनाकर तैयार किया था। जिसे सुरक्षा बलों की सतर्कता व सूझबूझ से नक्सलियों के मंसूबे विफल हो गये।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक भोपालपटनम ब्लाक के मद्देड़ थाना क्षेत्र के मद्देड़ व पेगड़ापल्ली के बीच बुडवागु नाला से 100 मीटर की दूरी पर सड़क के बीच में पांच बाई पांच फिट लंबाई चौड़ाई पांच फीट गहराई का फॉक्स हॉल बनाकर तैयार किया गया था। जिसमें 50 किलो का आईईडी लगाया जा सकता था। आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान सुरक्षा बलों के मूवमेंट के दौरान बड़ा नुकसान पहुंचाने की नीयत से आईईडी प्लांट करने की योजना थी।
विज्ञापन
सोमवार को मद्देड़ थाना व सीआरपीएफ 170 बटालियन की टीम द्वारा मद्देड़ व भोपालपटनम मार्ग पर बुड़वागु नाला से 100 मीटर की दूरी पर फॉक्स हॉल को डिटेक्शन कर दिया गया। सुरक्षाबलों की सतर्कता व सूझबूझ से नक्सलियों के मंसूबे विफल हो गये।
विज्ञापन