{"_id":"676913d53b65fc3bf00f87f3","slug":"naxalites-killed-jccj-worker-maoists-had-kidnapped-mukesh-hemla-in-bijapur-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijapur: जेसीसीजे कार्यकर्ता को नक्सलियों ने उतारा मौत के घाट, माओवादियों ने मुकेश हेमला का किया था अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijapur: जेसीसीजे कार्यकर्ता को नक्सलियों ने उतारा मौत के घाट, माओवादियों ने मुकेश हेमला का किया था अपहरण
Mon, 23 Dec 2024 01:10 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Mon, 23 Dec 2024 01:10 PM IST
सार
बीजापुर में बीते दिनों रेड्डी के साप्ताहिक बाजार से अगवा किये जेसीसीजे के कार्यकर्ता की नक्सलियों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी है। नक्सलियों ने शव के पास पर्चा भी छोड़ा है।
विज्ञापन
Dead body demo
- फोटो : istock
विस्तार
बीजापुर में बीते दिनों रेड्डी के साप्ताहिक बाजार से अगवा किये जेसीसीजे के कार्यकर्ता की नक्सलियों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी है। नक्सलियों ने शव के पास पर्चा भी छोड़ा है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक बीते दिनों गंगालुर थाना क्षेत्र के ग्राम रेड्डी के साप्ताहिक बाजार से नक्सलियों ने जेसीसीजे कार्यकर्ता मुकेश हेमला को पिस्तौल की नोक पर उठा ले गये थे। नक्सली जब मुकेश को ले जा रहे थे, उस वक्त वहां के कुछ लोगों ने बीच बचाव करने की कोशिश की लेकिन नक्सलियों ने उन्हें पिस्तौल व चाकू दिखाकर धमका दिये और वहां से वापस चले जाने को कहा। नक्सली मुकेश को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
नक्सलियों ने अपहृत मुकेश की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर शव सड़क पर फेंक दिया। नक्सलियों ने शव के पास एक पर्चा भी छोड़ा है। ज्ञात हो कि गंगालुर इलाके में तीन दिनों में तीन लोगों की हत्या कर इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश की है।
विज्ञापन