{"_id":"65a6aee6417a66c0d0078543","slug":"naxalites-attacked-soldiers-with-bgl-in-bijapur-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijapur: नक्सलियों ने जवानों पर किया BGL से हमला, जंगल की आड़ लेकर भागे नक्सली, किसी के हताहत होने की खबर नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijapur: नक्सलियों ने जवानों पर किया BGL से हमला, जंगल की आड़ लेकर भागे नक्सली, किसी के हताहत होने की खबर नहीं
Tue, 16 Jan 2024 09:59 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: आकाश दुबे
Updated Tue, 16 Jan 2024 09:59 PM IST
सार
नक्सलियों के हमले का जवानों ने कड़ा जवाब दिया, इस बीच नक्सली जंगल की आड़ लेकर भाग खड़े हुए। हालांकि इस घटना में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीजापुर जिले के अंतिम छोर पर बसे पामेड़ थाना इलाके में एरिया डॉमिनेशन पर निकली सुरक्षाबलों की पार्टी पर नक्सलियों ने बैरल ग्रेनेड लॉन्चर (बीजीएल) से हमला कर दिया। जवानों की जवाबी कार्रवाई के बाद नक्सली जंगल की आड़ लेकर भाग निकले।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, मंगलवार को पामेड़ थाना क्षेत्र में एरिया डॉमिनेशन पर निकली जिला बल कोबरा 204 और सीआरपीएफ 151 बटालियन की संयुक्त टीम पर नक्सलियों ने बीजीएल से हमला कर दिया। नक्सलियों के हमले का जवानों ने कड़ा जवाब दिया, इस बीच नक्सली जंगल की आड़ लेकर भाग खड़े हुए। हालांकि इस घटना में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं हैं।
विज्ञापन