फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Jawans have defused 3 kg IED in Bijapur

बीजापुर में बड़ा हादसा टल गया: सर्च ऑपरेशन के दौरान मिला तीन किलो IED, चपेट में आ सकते थे जवान; किया निष्क्रिय

Sat, 10 Jun 2023 04:11 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 10 Jun 2023 04:11 PM IST
सार

बीजापुर में जवान सर्च ऑपरेशन पर थे। इसी दौरान उन्होंने 3 किलो का आईईडी मिला, जिसे बाद में सुरक्षित तरीके से डिफ्यूज किया है। आईईडी जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों ने लगाया था।

विज्ञापन
Jawans have defused 3 kg IED in Bijapur
जवानों ने बरामद किया आईईडी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुरक्षबल के जवानों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से नक्सलियों द्वारा लगाये गए एक 3 किलो वजनी आईईडी को बरामद कर उसे निष्क्रिय कर दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आवापल्ली थाना क्षेत्र के मुरदण्डा कैम्प से शनिवार को  सीआरपीएफ 168 बटालियन के जवान एरिया डॉमिनेशन पर निकले हुए थे। 

विज्ञापन


इसी बीच दोपहर 12 बजे के करीब आवापल्ली बासागुड़ा मार्ग पर दुर्गा मंदिर के पास सड़क से करीब 20 से 25 मीटर की दूर पर नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से एक पेड़ के नीचे 3 किलो वजनी आईईडी लगाया हुआ था। जवानों ने इसे बरामद कर लिया और मौके पर ही सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया। जवानों की सतर्कता से नक्सलियों के मंसूबे विफल हो गये।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed