फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Interstate smugglers including teak chiran carrying to Telangana were caught in Bijapur

Bijapur News: तेलंगाना ले जा रहे सागौन चिरान सहित अंतरराज्यीय तस्कर पकड़े गए, खेल में शामिल टीचर फरार

Sun, 02 Jul 2023 07:11 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sun, 02 Jul 2023 07:11 PM IST
सार

भोपालपटनम वन परिक्षेत्र अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार की देर रात वन अमले ने यह कार्यवाही की हैं। उन्होंने बताया कि पकड़ा गया सागौन चिरान 0.9 घनमीटर हैं। जिसकी अनुमानित कीमत एक लाख रुपये के करीब हैं। 

विज्ञापन
Interstate smugglers including teak chiran carrying to Telangana were caught in Bijapur
वन विभाग ने तस्करों को पकड़ा है। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में वन विभाग ने सागौन के अंतरराज्यीय तस्करों को पकड़ा है। इनके पास से सागौन की चिरान बरामद हुई है। हालांकि इस खेल में शामिल एक टीचर फरार हो गया। पकड़े गए आरोपी सागौन लेकर तेलंगाना ले ज रहे थे। इसके लिए आरोपियों ने ट्रक में एक अलग से संदूक बनवा रखा था। वहीं लिंगापुर में भी 114 नग सागौन फारा बरामद किया गया है। मामला भोपालपटनम क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शनिवार देर रात तारलागुड़ा रोड पर स्थित चावल गोदाम के पास से वन अमले ने सागौन की तस्करी करते दो आरोपियों को पकड़ा हैं। बताया गया है कि तस्कर पिकअप वाहन में एक गोपनीय संदूक बनाकर उसमें सागौन चिरान भरकर बार्डर पार कर रहे थे। उससे पहले ही वन अमले ने आरोपियों को दबोच लिया। पकड़े गये आरोपी तेलंगाना से यहां छोटे-मोटे कारोबार करने आते है। कारोबार करने के बाद वापस जाते समय सागौन ले जाते है और तेलंगाना में ज्यादा दामों में बेच देते थे। 
विज्ञापन


भोपालपटनम वन परिक्षेत्र अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार की देर रात वन अमले ने यह कार्यवाही की हैं। उन्होंने बताया कि पकड़ा गया सागौन चिरान 0.9 घनमीटर हैं। जिसकी अनुमानित कीमत एक लाख रुपये के करीब हैं। फिलहाल पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ चल रही है। उन्होंने बताया कि इस तस्करी में शामिल एक शिक्षक भी है। जो फरार हो गया है। उसे तलाश की जा रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरे मामले में भोपालपटनम परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लिंगापुर से वन अमले ने 114 नग सागौन फारा बरामद किया हैं। रेंजर पुष्पेंद्र सिंह के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर रविवार दोपहर वन अमले ने 12 किलो मीटर दूर लिंगापुर पहुंचकर वहां पुराने सोसाइटी भवन में रखा 114 नग सागौन फारा बरामद किया गया हैं। जिसकी कीमत दो लाख रुपये आंकी गई हैं। उन्होंने बताया कि यह सागौन का फारा किसका था। इसकी जानकारी जुटाई जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed