{"_id":"679cbd494a07a891f60e2590","slug":"for-first-time-congress-did-not-field-an-official-candidate-from-gangalur-announced-support-for-an-independent-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijapur: पहली बार कांग्रेस ने नहीं उतारा गंगालुर से अधिकृत प्रत्याशी, निर्दलीय के समर्थन का ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijapur: पहली बार कांग्रेस ने नहीं उतारा गंगालुर से अधिकृत प्रत्याशी, निर्दलीय के समर्थन का ऐलान
Fri, 31 Jan 2025 07:52 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बीजपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजपुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Fri, 31 Jan 2025 07:52 PM IST
सार
बीजापुर जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक छह गंगालुर से इस बार कांग्रेस अपना अधिकृत प्रत्याशी नहीं उतार रही है। कांग्रेस ने इस बार इस सीट पर निर्दलीय खड़े हुए सोमलु हेमला को अपना समर्थन दे रही है।
विज्ञापन
कांग्रेस ने निर्दलीय का किया समर्थन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीजापुर जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक छह गंगालुर से इस बार कांग्रेस अपना अधिकृत प्रत्याशी नहीं उतार रही है। कांग्रेस ने इस बार इस सीट पर निर्दलीय खड़े हुए सोमलु हेमला को अपना समर्थन दे रही है। ऐसा पहली बार हुआ है कि गंगालुर सीट से कांग्रेस ने अपना प्रत्यशी नहीं उतारा है।
विज्ञापन
बीते दिनों कांग्रेस ने जिला पंचायत की दस सीटों में से सात सीटों पर अपने अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा कर उनके नामों की सूची जारी कर दी थी। लेकिन जिला पंचायत क्षेत्र गंगालुर, बेदरे व मद्देड़ की सीटों पर उम्मीदवारों के नामों पर सहमति नहीं बन पाने से इन तीनो सीटों पर पेंच फंस गया था। लेकिन शुक्रवार को कांग्रेस ने राजनीतिक पैतरेबाजी से सबको चौका दिया हैं।
विज्ञापन
दरअसल कांग्रेस ने गंगालुर जिला पंचायत सीट से इस बार अपना अधिकृत प्रत्याशी नहीं उतारने का निर्णय लिया है। कांग्रेस ने इस सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी सोमलु हेमला को समर्थन देकर सबको चौका दिया है। सोमलु हेमला वही ग्रामीण है, जिसके निर्माणधीन मकान को अवैध बताकर प्रशासन ने बोल्डोजर चलवाया था। ऐसा पहली बार हुआ जब कांग्रेस ने जिला पंचायत गंगालुर सीट से अपना अधिकृत प्रत्याशी न उतार कर किसी निर्दलीय प्रत्याशी को अपना समर्थन दिया है।
विज्ञापन