फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Five Naxalites surrendered in Bijpur

Bijapur: विधायक के फॉलो वाहन पर फायरिंग और इंजीनियर के अपहरण में शामिल पांच नक्सलियों ने किया सरेंडर

Tue, 26 Dec 2023 05:42 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़) Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 26 Dec 2023 05:42 PM IST
सार

पीएमजीएसवाय के एक इंजीनियर और वर्ष 2023 में बीजापुर विधायक के फॉलो वाहन में फायरिंग सहित 32 बड़ी वारदातों में शामिल रहे पांच  नक्सलियों ने नक्सली संगठन में उपेक्षा व भेदभावपूर्ण व्यवहार से त्रस्त होकर आत्मसमर्पण किया हैं।

विज्ञापन
Five Naxalites surrendered in Bijpur
पांच नक्सलियों ने किया समर्पण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर में वर्ष 2021 में पीएमजीएसवाय के एक इंजीनियर और वर्ष 2023 में बीजापुर विधायक के फॉलो वाहन में फायरिंग सहित 32 बड़ी वारदातों में शामिल रहे पांच  नक्सलियों ने नक्सली संगठन में उपेक्षा व भेदभावपूर्ण व्यवहार से त्रस्त होकर पुलिस के आलाअफसरों के समक्ष आत्मसमर्पण किया हैं।

विज्ञापन

 

बीजापुर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को गंगालूर व भैरमगढ़ एरिया कमेटी के तहत मिलिशिया कमांडर,डिप्टी कमांडर, मिलिशिया सदस्य और जीआरडी सदस्य ने नक्सलियों की खोखली विचारधारा, भेदभाव पूर्ण व्यवहार, उपेक्षा व प्रताड़ना से तंग आकर छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास व समर्पण नीति से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण कर दिया। 

विज्ञापन

 

सरेंडर करने वाले में पदेड़ा आरपीसी मिलिशिया सदस्य गुड्डू ताती पिता सोमलु ताती उम्र 23 निवासी काकेकोरमा, पायकू हेमला पिता आयतु हेमला उम्र 25 निवासी पालनार, मिलिशिया ए सेक्शन डिप्टी कमाण्डर सन्नू ताती पिता बुधराम ताती उम्र 23 निवासी बोड़लापुसनार, जीआरडी सदस्य संतु पोटाम पिता स्व. कोवा पोटाम निवासी बोड़लापुसनार व मिरतुर एलओएस अंतर्गत चेरली मिलिशिया कमांडर सोनारू कारम उर्फ रवि पिता बोडडा कारम उम्र 32 निवासी चेरली शामिल हैं। आत्मसमर्पित नक्सलियों को उत्साहवर्धन हेतु पुनर्वास नीति के तहत 25 -25 हजार रुपये नगद प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed