{"_id":"676ab1fd400a57fc5c07d715","slug":"district-education-officer-found-irregularities-during-inspection-action-taken-against-superintendents-in-cha-2024-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijapur: निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी को मिली गड़बड़ी, प्रभारी अधीक्षकों के खिलाफ हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijapur: निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी को मिली गड़बड़ी, प्रभारी अधीक्षकों के खिलाफ हुई कार्रवाई
Tue, 24 Dec 2024 06:37 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 24 Dec 2024 06:37 PM IST
सार
बीजापुर में जिला शिक्षा अधिकारी बीजापुर ने अपने आकस्मिक निरीक्षण के दौरान बालक पोटाकेबिन चिन्नाकोड़ेपाल व बालक पोटाकेबिन दुगाईगुड़ा में अव्यवस्था व बच्चों के अनुपस्थित पाये जाने के चलते प्रभारी अधीक्षकों को हटा कर उनकी वेतन वृद्धि रोकी गई है।
विज्ञापन
प्रभारी अधीक्षकों के खिलाफ हुई कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीजापुर में जिला शिक्षा अधिकारी बीजापुर ने अपने आकस्मिक निरीक्षण के दौरान बालक पोटाकेबिन चिन्नाकोड़ेपाल व बालक पोटाकेबिन दुगाईगुड़ा में अव्यवस्था व बच्चों के अनुपस्थित पाये जाने के चलते प्रभारी अधीक्षकों को हटा कर उनकी वेतन वृद्धि रोकी गई है। साथ अन्य शिक्षकों को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
मंगलवार को जिला शिक्षा अधिकारी एलएल धनेलिया ने अपने आकस्मिक निरीक्षण के दौरान बीजापुर ब्लाक के चिन्नाकोडेपाल स्थित बालक पोटाकेबिन का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने संस्था में अव्यवस्था एवं अर्धवार्षिक जैसे महत्वूर्ण परीक्षा के दौरान 48 छात्रों के अनुपस्थित पाये जाने के कारण प्रभारी अधीक्षक अमित कोरसा, शिक्षक एलबी एवं उसूर ब्लाक के दुगाईगुडा में स्थित बालक पोटाकेबिन के निरीक्षण में भी अव्यवस्था एवं अर्धवार्षिक जैसे महत्वूर्ण परीक्षा के दौरान 18 छात्र अनुपस्थित पाये जाने के कारण वहां के प्रभारी अधीक्षक ककेम मारैया सहायक शिक्षक एलबी की दो-दो वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकते हुए दोनों प्रभारी अधीक्षकों को पद से हटाये जाने की कार्यवाही की है।
विज्ञापन
वहीं प्रधान अध्यापक कन्या आश्रम शाला चिन्नाकवाली एवं सीमा कुड़ियम प्रधान अध्यापक प्राथमिक शाला चिन्नाकवाली, कु० कमल रंजीता प्रधान अध्यापक बालक आश्रम शाला चिन्नाकोड़ेपाल, रामचन्द्र साहनी प्रधान अध्यापक प्राथमिक शाला चेरामंगी, प्रधान अध्यापक बालक आश्रम शाला चेरामंगी, संजय पुनेम प्रधान अध्यापक व प्रभारी अधीक्षक बालक आश्रम शाला चेरामंगी, श्रीमती कनका एंजा प्रधान अध्यापक प्राथमिक शाला चिन्नाकोड़ेपाल को संस्था में अव्यवस्था पाये जाने पर कारण बताओ सूचना पत्र जारी करते हुए वेतन आहरण पर रोक लगाया गया है।
विज्ञापन