छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का प्रदर्शन: राहुल पर बयानबाजी के खिलाफ हंगामा, बिट्टू समेत इन लोगों का फूंका पुतला
बीजापुर में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा और उसके सहयोगी दल के नेताओं द्वारा अमर्यादित बयान को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता भड़के हुए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीजापुर में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा और उसके सहयोगी दल के नेताओं द्वारा अमर्यादित बयान को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता भड़के हुए हैं। बीजापुर में जिला कांग्रेस कमेटी ने विवादित बयान देने वाले केंद्रीय राज्य मंत्री और शिंदे गुट के महाराष्ट्र विधायक का कांग्रेस भवन के सामने पुतला दहन किया।
कांग्रेस नेताओं ने बताया कि केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू द्वारा सार्वजनिक बयान देते हुए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को देश के नंबर वन आतंकी कहे जाने और महाराष्ट्र के सत्तारूढ़ शिवसेना (शिंदे गुट) के विधायक संजय गायकवाड़ द्वारा जीभ काटने वाले को 11 लाख रुपए ईनाम में दिये जाने संबंधी अमर्यादित बयान दिये जाने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेस भवन के सामने कांग्रेसियों ने दोनों भाजपा के नेताओं का पुतला फूंक कर आक्रोश जता कर जमकर नारेबाजी की गई है।
जगदलपुर में कांग्रेसियों का प्रदर्शन
आज छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आदेशानुसार बस्तर जिला कॉंग्रेस कमेटी शहर द्वारा शहर जिलाध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष व पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू द्वारा सार्वजनिक बयान देते हुए देश के नंबर वन आतंकी कहने व महाराष्ट्र सत्तारूढ़ शिवसेना (शिंदे)के विधायक संजय गायकवाड़ द्वारा राहुल गांधी की जीभ काटकर लाने वाले को 11 लाख रुपए का इनाम देने जैसे अमर्यादित व अभद्र टिप्पणी को लेकर शहर कॉंग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा केंद्रीय मंत्री व शिवसेना विधायक का पुतला दहन किया गया।
शहर जिलाध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा नेता प्रतिपक्ष और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ 15 सितंबर को केंद्रीय रेल राज्यमंत्री द्वारा आतंकी कहना वहीं महाराष्ट्र सत्तारूढ़ शिवसेना शिंदेगुट के विधायक द्वारा राहुल गांधी जी की जीभ काटकर लाने वाले को 11 लाख इनाम देने जैसी बयानबाजी करना भाजपा के नेताओं का इस तरह बयानबाज़ी करना व अमर्यादित भाषा बोलना अब इनकी ओछी राजनीति का प्रतीक बन चुका है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्री आज मोदी की भाषा बोल रहे हैं, भाजपा के नेताओं मंत्रियों ने हमेशा अभद्र भाषा का प्रयोग किया है,ऐसे बयानों से कांग्रेस नेता व कॉंग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता बहुत आहत है। भाजपा नेता नवनीत बिट्टू एवं शिवसेना (शिंदे) विधायक संजय गायकवाड़ को नफरती एवं हिंसात्मक बयानबाजी करने के लिए तुरंत माफी माँगनी चाहिए साथ ही भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को ऐसे बयानबाजी करने वाले नेताओं पर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई कर गिरफ्तार करना चाहिए।