फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Congress MLA Vikram Mandavi targeted Mahesh Gagda on Kutru incident in bijapur

Chhattisgarh: कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी बोले- कुटरू की घटना को नक्सली बता राजनीतिक लाभ लेना चाहती है भाजपा

Mon, 03 Jul 2023 06:23 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 03 Jul 2023 06:23 PM IST
सार

बीजापुर में भाजपा नेता पर हुए हमले के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस से स्थानीय विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि कुटरू की घटना को नक्सली बताकर भाजपा राजनीतिक लाभ लेना चाहती है। इसके लिए पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने कांग्रेस सरकार व कांग्रेस नेताओं को बदनाम करने की कोशिश की हैं। 

विज्ञापन
Congress MLA Vikram Mandavi targeted Mahesh Gagda on Kutru incident in bijapur
बीजापुर में स्थानीय कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी ने मीडिया से बात की। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में भाजपा नेता पर हुए हमले के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस से स्थानीय विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि कुटरू की घटना को नक्सली बताकर भाजपा राजनीतिक लाभ लेना चाहती है। इसके लिए पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने कांग्रेस सरकार व कांग्रेस नेताओं को बदनाम करने की कोशिश की हैं। कहा कि कांग्रेस गांधी जी के बताए अहिंसा के मार्ग पर चलने वाली पार्टी है। भाजपा और आरएसएस की तरह जो नाथूराम गोडसे को अपना आदर्श मानने वाली पार्टी नहीं हैं। 

विज्ञापन


हमारे नेता नक्सली हमले में मारे गए, पर कभी राजनीति नहीं की
विधायक निवास में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि, भाजपा के 15 साल के शासन में किस तरह महेश पुजारी, जगदीश कोनड्रा और रामसाय मज्जी सहित कांग्रेस के कई बड़े नेता नक्सली घटनाओं में मारे गए, लेकिन कांग्रेस ने कभी अपने लाभ के लिए इस पर राजनीति नहीं की। पहली बार  संवेदनशील घटनाओं को लेकर भाजपा व उनके नेता अपने लाभ के लिए राजनीति कर रहे हैं। विधायक मंडावी ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने के बाद विकास के काम साढ़े चार सालों में हुए हैं, वो 15 सालों में नहीं हुए। 
विज्ञापन


महेश गागड़ा पर षड्यंत्र करने का आरोप
विधायक मंडावी ने कहा कि, शहरों से लेकर अंदुरुनी गांव तक मूलभूत सुविधाओं का विस्तार किया गया हैं। क्षेत्र की जनता का विश्वास जितने में कांग्रेस कामयाब रही हैं। इससे घबरा कर महेश गागड़ा लगातार नक्सली घटनाओं के नाम पर सरकार व कांग्रेस नेताओं पर षड्यंत्र कर रहे हैं,  लेकिन उसमें सफल नहीं होंगे। विधायक ने कहा कि कुटरू की घटना के बाद अब यह स्पष्ट हो गया है कि भाजपा आपसी घटना को भी नक्सली बताकर जिले में डर और भय का माहौल पैदा करना चाह रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गागड़ा ने जिले में अपना जनाधार खोया
विधायक विक्रम ने आरोप लगाया कि लगातार जिले में महेश गागड़ा व उनके साथ मिलकर कुछ कथित लोग  षड्यंत्र करने में लगे हैं। कांग्रेस नेताओं को फंसाने तरह तरह षड्यंत्र रचने का काम कर रहे हैं। मंडावी ने कहा कि आने वाले समय मे वे इसका खुलासा पुख्ता सबूत के साथ करेंगे। उनका मानना है कि महेश गागड़ा व भाजपा जिले में अपना जनाधार खो चुकी है। लगातार उनके कार्यकर्ता टूट कर भाजपा छोड़ रहे हैं। इससे घबराए गागड़ा बेतुका आरोप लगा रहे हैं। कहा कि चुनाव को लेकर भाजपा नए चेहरे तलाश रही हैं। 


गागड़ा पार्टी में डर का माहौल बना रहे
कांग्रेस विधायक का आरोप है कि कोई और चेहरा सामने न आ सके इसके लिए गागड़ा पार्टी के अंदर भी डर व भय का माहौल पैदा कर रहे हैं। एक सवाल के जवाब में विधायक मंडावी ने कहा कि भाजपा के साथ मिलकर जो लोग षड्यंत्र रच रहे है। वो किसी राजनीतिक दल या बिना दल के भी हो सकते है। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उन्होंने कहा कि गागड़ा एक तरफ कहे रहे है कि डर व भय का माहौल है, लेकिन वे खुद लगातार जिले का दौरा कर रहे हैं। जितना दौरा उन्होंने अपने शासनकाल में नहीं किया, उतना अब कर रहे हैं। जहां हम जा रहे है। वहीं वे भी जा रहे हैं। लेकिन जनता उनकी बात नहीं सुन रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed