फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Chhattisgarh health workers on strike from July 4

स्वास्थ्य कर्मचारी 4 जुलाई से हड़ताल पर: 24 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन, प्रदेश के 70 हजार कर्मचारी जुटेंगे

Sun, 02 Jul 2023 05:17 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sun, 02 Jul 2023 05:17 PM IST
सार

स्वास्थ्य कर्मचारी संघ 2018 से लंबित केंद्रीय वेतनमान की मांग को लेकर इससे पहले भी एक दिवसीय तो कभी तीन दिवसीय सामूहिक अवकाश लेकर प्रदर्शन कर चुका है। इसके जरिए शासन का ध्यानाकर्षण कराने का प्रयास किया था, लेकिन कोई भी निर्णय नहीं होता देख सभी स्वास्थ्य कर्मचारी आंदोलन के लिए बाध्य हो गए हैं। 

विज्ञापन
Chhattisgarh health workers on strike from July 4
हड़ताल को लेकर बीजापुर में अफसरों को स्वास्थ्य कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के आह्वान पर बीजापुर जिले के स्वास्थ्य कर्मचारी चार जुलाई से अपनी 24 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल करेंगे। इसकी सूचना उच्च अधिकारियों के साथ-साथ विभागीय अधिकारियों को दे दी गई है। केंद्रीय वेतनमान प्रदान करने, पुलिस विभाग की भांति वर्ष में 13 महीने का वेतन देने, गृह भाड़ा भत्ता, केंद्र के समान महंगाई भत्ता, एकल पद वाले केडर के लि  प्रमोशन चैनल बनाने सहित 24 सूत्रीय मांगे शामिल हैं। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य कर्मचारी संघ 2018 से लंबित केंद्रीय वेतनमान की मांग को लेकर इससे पहले भी एक दिवसीय तो कभी तीन दिवसीय सामूहिक अवकाश लेकर प्रदर्शन कर चुका है। इसके जरिए शासन का ध्यानाकर्षण कराने का प्रयास किया था, लेकिन कोई भी निर्णय नहीं होता देख सभी स्वास्थ्य कर्मचारी आंदोलन के लिए बाध्य हो गए हैं। प्रदेश भर में लगभग 70000 कर्मचारी छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले आंदोलन में भाग लेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed