फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   CG Nikay Chunav Congress released list Sunita Hemla nominated as candidate for Bijapur Municipality President

CG Nikay Chunav: कांग्रेस ने जारी की सूची, बीजापुर पालिका अध्यक्ष के लिए सुनीता हेमला को बनाया उम्मीदवार

Mon, 27 Jan 2025 03:38 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 27 Jan 2025 03:38 PM IST
सार

नगर पालिका परिषद बीजापुर के अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के बाद अब कांग्रेस पार्टी ने भी अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। कांग्रेस ने पालिका अध्यक्ष के लिए सुनीता जितेंद हेमला को प्रत्याशी बनाया है।

विज्ञापन
CG Nikay Chunav Congress released list Sunita Hemla nominated as candidate for Bijapur Municipality President
सुनीता जितेंद हेमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर पालिका परिषद बीजापुर के अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के बाद अब कांग्रेस पार्टी ने भी अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। कांग्रेस ने पालिका अध्यक्ष के लिए सुनीता जितेंद हेमला को प्रत्याशी बनाया है। बीजापुर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए वैसे तो दो बार की पार्षद कविता यादव व एक बार की पार्षद सोनमती ताती ने भी दावेदारी की थी। लेकिन कांग्रेस पार्टी ने पार्षद व जिला कांग्रेस कमेटी के महांमत्री जितेंद हेमला की पत्नी सुनीता हेमला के नाम मुहर लगाकर उम्मीदवार घोषित किया है। 

विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर भाजपा ने 15 वार्डों के पार्षदों के नामों का ऐलान भी कर दिया है। जबकि कांग्रेस में अभी भी पार्षदों के नामों को लेकर चिंतन चल रहा है। बता दें कि इस बार बीजापुर नगर पालिका अध्यक्ष पद एसटी महिला के लिए आरक्षित है। इस पद के लिए जहां भाजपा ने पूर्व पालिका अध्यक्ष सुखलाल पुजारी के पुत्रवधु को टिकट दिया है, तो वहीं कांग्रेस ने युवा पार्षद जितेंद हेमला की पत्नी सुनीता हेमला को मैदान में उतारा है। पालिका अध्यक्ष के लिए भाजपा व कांग्रेस में सीधा मुकाबला होने के कयास लगाए जा रहे हैं। इधर दोनों ही पार्टी के नेताओं ने अपने अपने उम्मीदवारों के जितने का दावा कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed