फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Bodies of Naxalites killed in Bijapur encounter recovered large number of weapons recovered

Chhattisgarh Encounter: मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों के शव बरामद, बड़ी संख्या में मिले हथियार

Fri, 17 Jan 2025 06:58 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 17 Jan 2025 06:58 PM IST
सार

बीजापुर जिले के उसूर ब्लॉक के पुजारी कांकेर व मारुड़बाका के जंगल में गुरुवार को सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। सुरक्षाबल के जवानों ने मुठभेड़ में मारे गए 12 नक्सलियों के शव बरामद कर लिए हैं।

विज्ञापन
Bodies of Naxalites killed in Bijapur encounter recovered large number of weapons recovered
मारे गए नक्सलियों के शव बरामद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर जिले के उसूर ब्लॉक के पुजारी कांकेर व मारुड़बाका के जंगल में गुरुवार को सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। सुरक्षाबल के जवानों ने मुठभेड़ में मारे गए 12 नक्सलियों के शव बरामद कर लिए हैं।

विज्ञापन

 

Bodies of Naxalites killed in Bijapur encounter recovered large number of weapons recovered
नक्सलियों के हथियार बरामद - फोटो : अमर उजाला

बीजापुर और तेलंगाना की सीमा पर तीन जिलों के नक्सलियों के खिलाफ जवान बड़ा ऑपरेशन चला रहे हैं। गुरुवार को सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। दक्षिण बीजापुर के जंगल में सुबह करीब नौ बजे गोलीबारी शुरू हो गई। अभी सर्च ऑपरेशन जारी है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

Bodies of Naxalites killed in Bijapur encounter recovered large number of weapons recovered
हथियार बरामद - फोटो : अमर उजाला

बताया जा रहा है कि नक्सली बड़ी बैठक ले रहे थे। इसमें छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना कैडर के हार्ड कोर नक्सली बैठक में शामिल थे। इनामी नक्सलियों के भी मारे जाने की खबर है। पुलिस ने सूचना के  आधार पर ये एनकाउंटर किया है। घना जंगल होने की वजह से नक्सली भाग नहीं पाये। सभी जवान सुरक्षित बताये जा रहे हैं। 12 नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं।

 

विज्ञापन

मारे गए नक्सलियों की पहचान   

1) राजू कारम उर्फ गुंडा 26 वर्ष निवासी बुडगीचेरू/पद बासागुड़ा LOS डिप्टी कमांडर भर्ति 2010 /2018 तक जगरगुंडा एरिया, दक्षिण बस्तर डिवीजन।
2) सन्ना हेमला उर्फ संतोष 24 वर्ष निवासी -पद जगरगुंडा एरिया में पार्टी सदस्य 3) पाण्डू उईके उर्फ दिनेश 43 वर्ष निवासी ----पद पेध्दागेलूर आरपीसी जनता ना सरकार उपाध्यक्ष।
4) सुक्कू अवलम उर्फ सम्मैया 46 वर्ष निवासी ----पद पेध्दागेलूर आरपीसी कृषि शाखा अध्यक्ष।
5) मंगलू कारम 44 वर्ष निवासी ----पद बुड़गिचेरु DAKMS सदस्य।
6) महिंदर मृगाम उर्फ अंदू 40 वर्ष निवासी ----पद पेध्दागेलूर आरपीसी पूर्व मिलिशिया प्लाटून कमांडर।
7) सोनू अवलम 29 वर्ष निवासी ----पद पेध्दागेलूर आरपीसी CNM कमांडर।
8) दूल्ला माड़वी उर्फ लखमा 37 वर्ष निवासी ----पद मिलिशिया प्लाटून सेक्सन कमांडर।
9) जोगा माड़वी 24 वर्ष निवासी ----पद मिलिशिया प्लाटून सेक्सन कमांडर।
10) नन्दा मडकम 22 वर्ष निवासी ----पद मिलिशिया सदस्य।
11) केशा ओयम उर्फ नन्दा 30 वर्ष निवासी ----पद मिलिशिया सदस्य
12)सन्नू ओयम 52 वर्ष निवासी ----पद संगम सदस्य।

बरामद हथियार व नक्सल अन्य सामग्री का विवरण


01.    02 नग 303 रायफल 
02.    01 नग 12 बोर रायफल
03. 01 नग 315 बोर रायफल 04.          01नग बटालियन टेक्निकल टीम द्वारा निर्मित राकेट लॉचंर 
05.     03 नग बीजीएल लांचर, मय सेल एवं पोच के 
06.     04 नग Muzzle Loading Rifle
07.    औजार बनाने का उपकरण लेथ मशीन आदि जिसे मौके पर नष्ट किया गया । 
08.    भारी मात्रा में wireless set, विस्फोटक सामग्री, नक्सल साहित्य, दैनिक उपयोगी सामान बरामद।

5 महिला सहित 12 नक्सली ढेर। मारे गए सभी नक्सली पीएलजीए व सीआरसी बटालियन के नक्सली शामिल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed