फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   BJYM leader condition critical air ambulance referred to Delhi

Bijapur : भाजयुमो नेता की हालत गंभीर, एयर एंबुलेंस से दिल्ली रेफर, नक्सलियों ने की थी गला घोटने की कोशिश

Wed, 23 Aug 2023 01:34 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 23 Aug 2023 01:34 PM IST
सार

एयर एंबुलेंस मंगलवार को ही जगदलपुर पहुंच गई थी। लेकिन मौसम की खराबी के चलते उड़ान नहीं भर सकी। बुधवार की सुबह उन्हें दिल्ली भेज दिया गया हैं। 

विज्ञापन
BJYM leader condition critical air ambulance referred to Delhi
महेश गोटा की हालत गंभीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर जिले फरसेगढ़ के पूर्व सरपंच व भाजपा युवा मोर्चा के जिला प्रचारक महेश गोटा की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ली रेफर किया गया हैं। बताया गया है कि नक्सलियों ने महेश गोटा को रस्सी से गला घोंटकर जान से मारने की कोशिश की थी। गोटा को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। जगदलपुर स्थित मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में उनका इलाज चल रहा था। लेकिन स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया है। 

विज्ञापन

 


एयर एंबुलेंस मंगलवार को ही जगदलपुर पहुंच गई थी। लेकिन मौसम की खराबी के चलते उड़ान नहीं भर सकी। बुधवार की सुबह उन्हें दिल्ली भेज दिया गया हैं। बता दें कि पूर्व सरपंच व भाजयुमो नेता महेश गोटा का नक्सलियों ने उस वक्त अपहरण कर लिया था जब हर साल की तरह इस साल भी वे ग्रामीणों के साथ दामाराम के चिकटराज पहाड़ी में पूजा करने गए थे। 

विज्ञापन

 

यहां से नक्सलियों ने 50 से ज्यादा ग्रामीणों का अपहरण कर लिया था। जिन्हें पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। लेकिन महेश गोटा को नक्सली बंधक बनाकर अपने साथ ले गए। नक्सलियों ने सोमवार की रात गोटा को सोमनपल्ली के पास गंभीर रूप से घायल कर छोड़ गए थे। परिजनों ने उन्हें बीजापुर अस्पताल पहुंचाया। यहां से उन्हें जगदलपुर लाया गया। लेकिन उनकी हालत को देखते हुए उन्हें बुधवार को एयर एंबुलेंस से दिल्ली रेफर कर दिया गया हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed