फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   BJP leader Ajay Singh arrested Sarva Adivasi Samaj had protested against the arrest in Bijapur

Bijapur : भाजपा नेता अजय सिंह गिरफ्तार, सर्व आदिवासी समाज ने गिरफ्तारी को लेकर किया था प्रदर्शन

Sun, 04 Aug 2024 06:42 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़) Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 04 Aug 2024 06:42 PM IST
सार

बीजापुर के भैरमगढ़ के भाजपा नेता अजय सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सर्व आदिवासी समाज ने धरना प्रदर्शन व रैली कर अजय सिंह की गिरफ्तारी की मांग की थी। रविवार को भैरमगढ़ के भाजपा नेता अजय सिंह को पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन
BJP leader Ajay Singh arrested Sarva Adivasi Samaj had protested against the arrest in Bijapur
भाजपा नेता अजय सिंह गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर के भैरमगढ़ के भाजपा नेता अजय सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सर्व आदिवासी समाज ने धरना प्रदर्शन व रैली कर अजय सिंह की गिरफ्तारी की मांग की थी। रविवार को भैरमगढ़ के भाजपा नेता अजय सिंह को पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है। कुछ दिन पूर्व में भाजपा नेता के ऊपर आदिवासी समाज के लोगों ने एक आदिवासी युवक के साथ गाली गलौज करने का आरोप लगाया था और अजय सिंह के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज करवाई थी। उसके बाद सर्वआदिवासी समाज के लोगों ने हजारों की संख्या में बीजापुर में धरना प्रदर्शन व रैली कर अजय सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कलेक्टर को अजय सिंह को गिरफ्तार करने के लिए ज्ञापन सौंपा था। रविवार को पुलिस ने अजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


कलेक्टर और भाजपा नेता के बीच हुई बहस का ऑडियो हुआ था वायरल
कुछ दिन पहले ही बीजापुर कलेक्टर अनुराग पाण्डेय और भैरमगढ़ के भाजपा नेता अजय सिंह के बीच मोबाईल पर काफ़ी तीखी बहस हुई थी। दोनों के बीच हुई बातचीत का एक ऑडियो जमकर वायरल हुआ था जिसमें दोनों एक दूसरे को अपनी औकात बता रहे थे। इसके बाद इस ऑडियो को प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अपने फेसबुक पर पोस्ट किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed