फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Advocates Association supports Patwaris strike in Bijapur

Bijapur: पटावारियों की हड़ताल को अधिवक्ताओं का समर्थन, जमकर नारेबाजी; 23 दिनों से जारी है प्रदर्शन

Tue, 06 Jun 2023 04:02 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Tue, 06 Jun 2023 04:02 PM IST
सार

अधिवक्ता संघ ने कहा कि, किसानों को खाद बीज ऋण नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, रजिस्ट्री या प्रशासनिक कार्य हो वो सभी हड़ताल से लटके हुए हैं। आम जनता परेशान है। सभी का काम रुका हुआ है। ऐसे में शासन को चाहिए कि पटवारियों की मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास करे। 

विज्ञापन
Advocates Association supports Patwaris strike in Bijapur
अधिवक्ता संघ ने पटवारियों की हड़ताल को दिया समर्थन। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में चल रही पटवारियों की हड़ताल के समर्थन में अब अधिवक्ता संघ भी आ गया है। मंगलवार को अधिकक्ता संघ के पदाधिकारी धरना स्थल पर पहुंचे और पटवारियों के समर्थन में नारेबाजी की। साथ ही कहा कि, पटवारियों की मांग जायज है। उसे सरकार जल्द से जल्द पूरा करे। पटवारी अपनी आठ सूत्रीय मांगों को लेकर 23 दिनों से हड़ताल पर हैं। 

विज्ञापन


प्रदेश में पटवारियों का हड़ताल 15 मई से जारी है। अधिवक्ता संघ ने पटवारियों की सभी मांगों को जायज बताया है। कहा कि, न्यायालय से संबंधित बहुत सारे प्रकरण हैं, जिन पर पेशियां लंबित है। पटवारियों का प्रतिवेदन नहीं आने की वजह से उन पर फैसले लटके हुए हैं। अभी स्कूली बच्चों का एडमिशन का समय है। जिसमें जाति, आय, निवास प्रमाणपत्र की आवश्यकता होती है।
विज्ञापन


अधिवक्ता संघ ने कहा कि, किसानों को खाद बीज ऋण नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, रजिस्ट्री या प्रशासनिक कार्य हो वो सभी हड़ताल से लटके हुए हैं। आम जनता परेशान है। सभी का काम रुका हुआ है। ऐसे में शासन को चाहिए कि पटवारियों की मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास करे। बहुत से पटवारी 30 साल से एक ही पद पर पदस्थ हैं। उनका प्रमोशन लंबित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पटवारियों के समर्थन में पहुंचने वालो मे अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष पी वेणुगोपाल राव, सचिव शेख सलीम पाशा, लक्ष्मीनारायण गोटा, और सूर्यनारायण रेड्डी, सल्लूर वेंकटी, रामदास कश्यप, ईश्वरी झाड़ी और सैफ अली खान शामिल रहे। वरिष्ठ पटवारी संघ के सरंक्षक शंकर लाल कतलाम ने 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन बार संघ के अध्यक्ष को सौंपा और समर्थन देने के लिए आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed