{"_id":"64c930fde8a8c5e26b09f55b","slug":"accused-of-misdeeding-a-woman-arrested-in-named-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijapur: नैमेड में महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijapur: नैमेड में महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
Tue, 01 Aug 2023 09:51 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: आकाश दुबे
Updated Tue, 01 Aug 2023 09:51 PM IST
सार
घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज निकालकर साप्ताहिक बाजार आए कुछ दुकानदारों से पूछताछ की गई। घटनास्थल के पास मिले भौतिक सक्ष्य और बरामद बैग से मिले आईडी कार्ड को आसपास के लोगों व दुकानदारों को दिखाकर जानकारी ली गईं।
विज्ञापन
आरोपी थदयूश लकड़ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोमवार को नैमेड साप्ताहिक बाजार से करीब सौ मीटर दूर शौच के लिए गईं महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया हैं।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार को नैमेड साप्ताहिक बाजार से सौ मीटर दूर शौच के लिए गई महिला के साथ अनाचार की घटना सामने आई थी। पीड़िता से पूछताछ करने पर उसने एक व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म करना बताया। इसके बाद नैमेड थाना में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अलग अलग टीम बनाकर घटना के सम्बंध में साक्ष्य जमा करने व पीड़िता द्वारा बताये गए हुलिये के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किये गए।
विज्ञापन
घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज निकालकर साप्ताहिक बाजार आए कुछ दुकानदारों से पूछताछ की गई। घटनास्थल के पास मिले भौतिक सक्ष्य और बरामद बैग से मिले आईडी कार्ड को आसपास के लोगों व दुकानदारों को दिखाकर जानकारी ली गईं। इसके बाद जानकारी के आधार पर घटना के संदिग्ध थदयूश लकड़ा पिता तरसीयूष लकड़ा निवासी स्कूलपारा मिडते, थाना नैमेड को पकड़ा गया। साथ ही दंडाधिकारी के समक्ष पीड़िता से शिनाख्त कराई गई। पीड़िता ने शिनाख्त की कार्रवाई में आरोपी की पहचान की गई। आरोपी ने पूछताछ पर घटना कबूली है। आरोपी को नैमेड थाना में विधिवत कार्रवाई के बाद न्यायिक रिमांड पर बीजापुर न्ययालय में पेश किया गया।
विज्ञापन