फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   A cache of weapons recovered after encounter in Bijapur

बीजापुर: मुठभेड़ के बाद हथियारों का जखीरा बरामद, कल मार गिराया था एक नक्सली

Sat, 13 Jan 2024 09:28 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 13 Jan 2024 09:28 PM IST
सार

बीजापुर में मुठभेड़ के बाद पुलिस को हथियार और अन्य सामान बरामद हुआ। जिसकी आज तस्वीर जारी की गई। इस मुठभेड़ में जनमिलिशिया कमांडर तोया पोटाम उर्फ सोमलू पिता बक्का उम्र 30 निवासी पुसनार को मार गिराने में पुलिस को सफलता मिली थी।

विज्ञापन
A cache of weapons recovered after encounter in Bijapur
मुठभेड़ के बाद बरामद हथियार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद हथियार और अन्य सामान बरामद हुआ। जिसकी आज तस्वीर जारी कर जानकारी दी गई। नक्सली के ऊपर एक लाख का इनाम घोषित था। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान इनामी जन मिलिशिया कमांडर को मार गिराया था। 

विज्ञापन


गंगालूर थाना क्षेत्र के पुसनार के जंगल में हुई मुठभेड़ में मारे गए एक लाख के ईनामी नक्सली जन मिलिशिया कमांडर तोया पोटाम और मुठभेड़ के बाद हथियार और अन्य सामान को पुलिस ने बरामद कर लिया है। मौके से हथियार, विस्फोटक सामान और रोजमर्रा के सामान बरामद किया गया था।

विज्ञापन

वहीं उक्त नक्सली की गिरफ्तारी के लिए पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज जगदलपुर की ओर से 30 हजार रुपये  और पुलिस अधीक्षक बीजापुर की ओर से 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने बताया कि मारे गए नक्सली द्वारा एक ही परिवार के पिता को माह अप्रैल 2023 व माँ बेटी को माह अगस्त 2023 में अपहरण कर हत्या के बाद शव को नदी में बहा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


मारे गई नक्सली के खिलाफ गंगालूर थाना में हत्या, हत्या का प्रयास, अपहरण की धाराओं में चार अपराध पंजीबद्ध है जो वर्तमान में विवेचना में लंबित है। इसके अलावा हत्या, पुलिस पार्टी पर हमला, विस्फोट आदि मामलों में न्यायालय द्वारा जारी चार स्थाई वारंट लंबित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed