फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   406 operations in 12 months 58 Naxalites killed in 48 encounters 505 arrested in Bijapur

Bijapur: 12 महीने में 406 ऑपरेशन, 48 मुठभेड़ में 58 नक्सली ढेर, 505 गिरफ्तार, 189 माओवादियों ने किया सरेंडर

Sun, 29 Dec 2024 02:06 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 29 Dec 2024 02:06 PM IST
सार

सूबे में सत्ता परिवर्तन के बाद 2024 के साल में पुलिस को 12 महीनों में बड़ी सफलताएं मिली हैं। पुलिस नें 406 ऑपरेशन लॉन्च कर नक्सलियों कि बड़ी टोली को मार गिराया है।

विज्ञापन
406 operations in 12 months 58 Naxalites killed in 48 encounters 505 arrested in Bijapur
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सूबे में सत्ता परिवर्तन के बाद 2024 के साल में पुलिस को 12 महीनों में बड़ी सफलताएं मिली हैं। पुलिस नें 406 ऑपरेशन लॉन्च कर नक्सलियों कि बड़ी टोली को मार गिराया हैं। जब से सत्ता में भाजपा कि सरकार आई हैं तब से बस्तर में नक्सली खात्मे पर फोकस किया जा रहा हैं। राज्य से लेकर केंद्र के बड़े लीडर नक्सलियों का सफाया करने लगातार दौरा कर रहे हैं।हाल ही में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह नें बीजापुर जिले में खूंखार नक्सली हिडमा के गांव के पास चौपाल लगाकर मार्च 2026 तक बस्तर को नक्सल मुक्त बनाने के बात कही थी। वही दूसरी ओर नक्सली भी घटनाएं  घटनाएं कर रहे हैं।

विज्ञापन


कोर एरिया में कैम्पो का जाल
बीजापुर जिले के नक्सलियों के कोर एरिया में पुलिस कैम्पो का जाल बिझाया गया हैं। इस साल 12 नए कैम्प खोले गए है। कोर इलाकों में पुलिस लगातार गस्त कर नक्सलियों पर दबाव डाल रही हैं।
विज्ञापन


406 अपरेशान में 48 मुठभेड़
बीजापुर जिले में अब तक 406 बार ऑपरेशन लांच किए गए हैं। जिसमे 48 बार मुठभेड़ हुए है।मुठभेड़ में 58 नक्सलीयों को मार गिराने में पुलिस नें सफलता हासिल कि हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन


नक्सलियों के हथियार हुए बरामद
जिले में हुए  मुठभेड़ में पुलिस को बड़े हथियार हाथ लगे हैं। जिनमे 56 वैपन, एसएलआर, एलएमजी, एके 47 सहित इंसास बरामद किया गया हैं। घटनाओ के बाद मिले हथियार से नक्सलियों कि कमर टूट गई हैं।

6 जवान हुए शहीद
नक्सलियों से लोहा लेने मैदान में उतरे 6 जवानो की शहदत हुई हैं।नक्सलियों के बिछाये एम्बुस में फंसकर 6 जवान शहीद हुए और 63 जवान घायल हुए है।

33 सिविलियन की हुई मौत
नक्सल वरदातो में अब तक 33 सिविलियन की मौत हुई है। जिसमे 5 लोगों की आईडी से मौत हुई है। 28 को धारदार हथियार से मारा गया हैं। जिनमे भाजपा कार्यकर्त्ता, आम नागरिक शामिल हैं।

बड़ी संख्या में मुख्यधारा से जुड़े नक्सली
लगातार दबाव पड़ने के बाद नक्सली बड़ी संख्या में आत्मसमर्पण किये हैं। पुलिस नें कार्यवाही करते हुएअब तक 505 नक्सलीयों को गिरफ्तार किया हैं। वही 189 नक्सली आत्मसमर्पण किये हैं।


बड़े लीडरों का हुआ खत्मा
इस वर्ष पुलिस के साथ नक्सलियों की 5 बड़ी मुठभेड हुई। जिसमे बड़े नक्सली लीडरो को मार गिराने में पुलिस को सफलता मिली। इनमें पीडिया में 12, लेण्डरा में 13 चुकुरभट्टी में 6 रेखपल्ली में 3 और बन्देपारा में 2 नक्सलीयों को पुलिस नें मार गिराया है। बता दें बीजापुर जिले के अंदुरुनी सड़कों के निर्माण का जिम्मा बीआरओ को दिया गया और बीआरओ ने काम भी शुरू कर दिया है। जिस सड़क का निर्माण बीआरओ द्वारा किया जा रहा है, उनमें तरैम से पामेड़ 42किलोमीटर और सिलगेर से पूवर्ती तक 51 किलोमीटर सड़क का काम चल रहा हैं। वही इस वर्ष बड़े पुलों का निर्माण हुआ है। जिसमे पामेड़ में चिंतावगु नदी पर, पूंडरी में, नुगुर में और महाराष्ट्र को जोड़ने वाले बेदरे पुल शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed