फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   300 people from 13 villages are sick with vomiting and diarrhea in Bijapur

इतने मरीज की अस्पताल में जगह कम पड़ गई: 13 गांवों में फैला उल्टी-दस्त का खौफ, रस्सी से बांधकर चढ़ा रहे ग्लूकोज

Thu, 22 Jun 2023 06:25 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Thu, 22 Jun 2023 06:25 PM IST
सार

सब हेल्थ सेंटर के प्रभारी डॉक्टर निखलेश नंद ने बताया कि कुछ दिनों से फरसेगढ़ और आसपास के 13 से 14 गांवों के ग्रामीणों में उल्टी-दस्त का संक्रमण फैला है। कुछ मरीजों को कुटरू पीएचसी रेफर किया गया हैं। 

विज्ञापन
300 people from 13 villages are sick with vomiting and diarrhea in Bijapur
बीजापुर में उल्टी-दस्त से पीड़ित मरीजों को उपचार के लिए बालक आश्रम में रखा गया है। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ में बीजापुर जिले के 13 गांवों में उल्टी-दस्त का प्रकोप फैल गया है। दो दिनों में ही इन गांवों में 300 से ज्यादा मरीज मिले हैं। यह सभी इलाज कराने के लिए अस्पताल पहुंचे तो वहां जगह कम पड़ गई। इसके बाद मरीजों को पास के ही बालक आश्रम में जमीन पर लिटाकर उपचार शुरू किया गया है। खास बात यह है कि मरीजों को ग्लूकोज चढ़ाने के लिए डंडों के सहारे रस्सी बांधकर बोतल लटकाई गई है। वहीं कुछ गंभीर मरीजों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुटरू रेफर किया गया है। 

विज्ञापन


एक साथ 300 मरीज पहुंचे उपचार कराने
भैरमगढ़ ब्लॉक सागमेटा, कुपरेल, छोटे आलवाड़ा, मुचलेर, मंडेम, एड्सगुण्डी कुरलापल्ली और फरसेगढ़ सहित 13 गांव उल्टी-दस्त की चपेट में हैं। यहां के सभी बीमार ग्रामीणों का उपचार फरसेगढ़ उप स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। दो दिनों बुधवार और गुरुवार को करीब 300 मरीज अस्पताल पहुंच गए। इतने मरीजों को एक साथ देखकर अस्पताल प्रशासन के हाथ-पैर फूल गए। इन मरीजों को भर्ती करने के लिए अस्पताल में जगह ही नहीं थी। ऐसे में सभी मरीजों को पास ही स्थित बालक आश्रम भवन में ले जाया गया।
विज्ञापन




नए अस्पताल भवन में न बिजली, न पानी
आश्रम में इतनी संख्या में बेड नहीं उपलब्ध होने के कारण मरीजों को जमीन पर लिटाया गया। उनके आसपास डंडे लगाए गए और उनमें तार व रस्सी बांधी गई। इसी में ग्लूकोज और अन्य दवाइयों की ड्रिप लटकाकर मरीजों को लगाई गई है। यहां पर डॉक्टर निखलेश नंद , ब्लाक मेडिकल ऑफिसर रमेश तिग्गा और डॉक्टर पीएन त्रिपाठी की टीम उनका उपचार कर रही है। बताया गया है कि स्वास्थ्य केंद्र भवन छोटा है। वहीं बगल में बने नए भवन मं अभी बिजली-पानी की व्यवस्था नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्मी के चलते लोगों में पानी की कमी
फरसेगढ़ सब हेल्थ सेंटर के प्रभारी डॉक्टर निखलेश नंद ने बताया कि कुछ दिनों से फरसेगढ़ और आसपास के 13 से 14 गांवों के ग्रामीणों में उल्टी-दस्त का संक्रमण फैला है। कुछ मरीजों को कुटरू पीएचसी रेफर किया गया हैं। कहा कि, ज्यादा गर्मी पड़ने से ग्रामीणों के शरीर में पानी की कमी के चलते उन्हें उल्टी-दस्त होने लगा था। मरीजों को यहां ड्रीप लगाकर दवाइयां दी जा रही हैं। स्थिति नियंत्रण में हैं। ग्रामीणों का बुखार, हाई ब्लड प्रेशर, मलेरिया, शुगर, शारीरिक कमजोरी की भी जांच कर दवाइयां दी जा रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed