फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   12th class student gives birth to a child in Bijapur

12वीं की छात्रा ने दिया बच्चे को जन्म: पेट दर्द की शिकायत पर कराया भर्ती, गर्भवती होने की पुष्टी से मचा हड़कंप

Wed, 13 Mar 2024 01:16 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़) Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 13 Mar 2024 01:16 PM IST
सार

मिली जानकारी के मुताबिक गंगालूर आवासीय विद्यालय में अध्ययनरत कक्षा 12वीं की एक छात्रा ने बच्चे को जन्म दिया है। बताया गया कि छात्रा को पेट दर्द की शिकायत पर उसे गंगालूर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन
12th class student gives birth to a child in Bijapur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीजापुर के गंगालूर आवासीय विद्यालय में अध्ययनरत हायर सेकेंडरी स्कूल की एक छात्रा ने बच्चे को जन्म दिया हैं। पेट में दर्द की शिकायत के बाद गंगालूर सीएचसी में उसे भर्ती कराया गया था। जहां बुधवार की सुबह छात्रा ने बच्चे को जन्म दिया। जच्चा बच्चा दोनों सुरक्षित हैं।

विज्ञापन

 

मिली जानकारी के मुताबिक गंगालूर आवासीय विद्यालय में अध्ययनरत कक्षा 12वीं की एक छात्रा ने बच्चे को जन्म दिया है। बताया गया कि छात्रा को पेट दर्द की शिकायत पर उसे गंगालूर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने छात्रा के गर्भवती होने की पुष्टि की। बुधवार की सुबह छात्रा का प्रसव कराया गया। जिसमें छात्रा ने बच्चे को जन्म दिया। इधर इस मामले को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल ने कहा कि उन्हें ऐसी जानकारी मिली है मामले को जानने गंगालूर जा रहे हैं। 

विज्ञापन


लापरवाही बरतने वाली अधीक्षिका को कलेक्टर ने किया निलंबित

 

कलेक्टर अनुराग पाण्डेय द्वारा कर्तव्य पर लापरवाही बरतने वाली संस्था की अधीक्षिका अंशु मिंज व्याख्याता एलबी शासकीय उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय गंगालूर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन की अवधि में उक्त अधीक्षिका को विकासखण्ड मुख्यालय भैरमगढ़ निर्धारित करते हुए नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed