फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   100 BJP workers joined Congress party in presence of Bijapur MLA

बीजापुर में भाजपा को झटका: 100 कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल; विधायक विक्रम मंडावी ने किया गर्मजोशी से स्वागत

Sat, 10 Jun 2023 07:53 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 10 Jun 2023 07:53 PM IST
सार

बीजापुर विधायक की मौजूदगी में शनिवार को 100 बीजेपी कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और बीजापुर  विधायक विक्रम मंडावी के द्वारा क्षेत्र किए जा रहे विकास कार्यो से प्रभावित होकर कांग्रेस का दामन थामा है।

विज्ञापन
100 BJP workers joined Congress party in presence of Bijapur MLA
भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शनिवार को भोपालपटनम के ग्राम संड्रापल्ली के 100 से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति से प्रभावित होकर पार्टी का दामन थाम लिया। कांग्रेस में शामिल होने पर बीजापुर विधायक ने सभी का गर्मजोशी से स्वागत कर उन्हें पार्टी का गमछा पहनाया।

विज्ञापन

प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी के द्वारा क्षेत्र किए जा रहे विकास कार्यो से प्रभावित होकर कांग्रेस में प्रवेश किया है। संड्रापल्ली गांव के नव प्रवेशित कार्यकर्ताओं को बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी, ज़िला कांग्रेस कमेटी बीजापुर के अध्यक्ष लालू राठौर, ज़िला पँचायत अध्यक्ष शंकर कुड़ियाम, ज़िला पंचायत सदस्य सरिता चापा, मंडी अध्यक्ष कामेश्वर गौतम, जनपद अध्यक्ष निर्मला मरपल्ली, जनपद उपाध्यक्ष मिच्छा मुतैया, मद्देड ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष तलांडी इस्तारी, नगर पंचायत भोपालपट्टनम की अध्यक्ष सुश्री रिंकी कोरम ने पुष्पहार और कांग्रेस पार्टी का गमछा पहनाकर पार्टी में स्वागत करते हुए पार्टी में प्रवेश कराया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि संड्रापल्ली के 100 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी और भूपेश बघेल की सरकार के विकास कार्यों से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी में प्रवेश किया हैं। आने वाले दिनों में और लोग कांग्रेस पार्टी में प्रवेश करेंगे। वही ज़िला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालू राठौर ने कहा कि “यह बदलते बीजापुर की तस्वीर है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जनकल्याणकारी नीतियों के अलावा किसानों के जेब में धान का पैसा और तेंदूपत्ता का पैसा डालने का काम किया है। प्रदेश में सामाजिक समरसता का भाव है। बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी लगातार जनसेवा में लगें है।ये उसी का नतीजा है कि आज संड्रापल्ली गाँव के 100 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी में प्रवेश किया है।

विज्ञापन

भाजपा से कांग्रेस प्रवेश करने वाले कार्यकर्ताओं ने कहा पिछले 15 सालों तक भाजपा की सरकार थी   लेकिन हमारे गांव का विकास नही हुआ किसानों को भी भाजपा ने समर्थन मूल्य के नाम पर ठगा है। भुपेश बघेल की सरकार ने प्रदेश की जनता के साथ जो वादा किया है। उन वादों को 4 सालों में पूरा किया है। विधायक जिले के विकास को लेकर गंभीर है। वे लगातार विकास कर रहे है।उनके विकास कार्यों से प्रभावित होकर आज कांग्रेस पार्टी प्रवेश किये है। प्रवेश के दौरान ज़िला कांग्रेस कमेटी और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed