फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   10 BJP workers join chhattisgarh Congress in Bijapur

Bijapur: भाजपा के 10 कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ; विधायक विक्रम मंडावी ने दिलाई सदस्यता

Mon, 05 Jun 2023 04:30 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 05 Jun 2023 04:30 PM IST
सार

विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि भाजपा विकास के नाम पर उद्योपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए केवल नकारात्मक राजनीति करती हैं। जबकि कांग्रेस पार्टी एससी, एसटी, ओबीसी और किसानों मजदूरों, छोटे व्यपारियों युवाओं महिलाओं सहित सभी वर्गों के विकास के लिए काम करती हैं। 

विज्ञापन
10 BJP workers join chhattisgarh Congress in Bijapur
बीजापुर में भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हुए। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सोमवार को भाजपा के 10 कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया। इन कार्यकर्ताओं को विधायक और बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विक्रम मंडावी ने सदस्यता दिलाई। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी का गमछा और फूल माला पहनाकार स्वागत किया। यह सभी कार्यकर्ता नेलसनार क्षेत्र के केतुलनार ग्राम में भाजपा में थे। 

विज्ञापन


ब्लॉक मुख्यालय भैरमगढ़ में हुए कार्यक्रम में कांग्रेस में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं ने कहा कि, वे पार्टी की रीति-नीति, प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी के कार्यों से प्रभावित होकर हाथ थाम रहे हैं। कांग्रेस में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं में उदय सिंह ठाकुर, प्रभुनाथ ठाकुर, सोनदेव यादव, रमेश कड़ती, जोगा कड़ती, अंकित कड़ती, लोचन कर्मा, बलराम नाग, सुकुराम हेमला और लक्षमण नाग शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed