फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   four killed as car falls into 50 feet deep ditch in kabirdham

50 फीट गहरी खाई में गिरी कार: तीन महिलाओं सहित चार की मौत, चार घायल, प्रयागराज से रायपुर लौट रहे थे सभी

Fri, 23 Dec 2022 12:57 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कवर्धा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कवर्धा Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 23 Dec 2022 12:57 PM IST
सार

कबीरधाम जिले बड़ा सड़क हादसा हुआ है। कुकदूर थाना के पोलमी गांव में एक गाड़ी 50 फीट गहरी खाई में गिर गई। तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक ने रायपुर रेफर किए जाने के बाद अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
four killed as car falls into 50 feet deep ditch in kabirdham
50 फीट गहरी खाई में गिरी गाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम (कवर्धा) जिले में शुक्रवार तड़के सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। जबकि चार अन्य लोग घायल है। मृतकों में तीन महिलाएं शामिल हैं। हादसा कार के 50 फीट गहरी खाई में गिरने से हुआ है। सभी  लोग प्रयागराज से रायपुर लौट रहे थे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसा कुकदूर थाना क्षेत्र में हुआ है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बेमेतरा के कुसमी गांव निवासी फागू यादव (60) व कौशल्या (70), सिमगा के दामाखेड़ा निवासी सती बाई (35) और रायपुर के भनपुरी निवासी मालती (45) सहित आठ लोग अस्थि विसर्जन के लिए प्रयागराज गए थे। वहां से सभी कार में रायपुर लौट रहे थे। अभी वे कवर्धा में मध्य प्रदेश स्टेट हाईवे पर पोलमी गांव के पास पहुंचे थे कि कार अनियंत्रित होकर 50 फीट गहरी खाई में जा गिरी। 
विज्ञापन




कार खाई में कब गिरी, इसकी जानकारी नहीं है। शुक्रवार तड़के स्थानीय ग्रामीणों ने देखा तो उन्होंने घटनास्थल का वीडियो बनाया और पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा। हालांकि तब तक तीन लोगों की मौके पर मौत हो चुकी थी। जबकि एक ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। अभी तक घायलों के नाम सामने नहीं आ सके हैं। आशंका है कि देर रात या फिर तड़के हादसा हुआ होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed