{"_id":"64b15b621a990bb2650657f4","slug":"bhupesh-cabinet-major-reshuffle-in-portfolios-of-ministers-singhdev-got-energy-and-tamradhwaj-agriculture-m-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूपेश कैबिनेट: मंत्रियों के विभागों में बड़ा फेरबदल; सिंहदेव को ऊर्जा और ताम्रध्वज को मिला कृषि मंत्रालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूपेश कैबिनेट: मंत्रियों के विभागों में बड़ा फेरबदल; सिंहदेव को ऊर्जा और ताम्रध्वज को मिला कृषि मंत्रालय
Fri, 14 Jul 2023 07:58 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Fri, 14 Jul 2023 07:58 PM IST
सार
भूपेश कैबिनेट के मंत्रियों के विभागों में बड़ा बदलाव किया गया है। डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव को ऊर्जा विभाग और गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को कृषि मंत्रालय दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भूपेश कैबिनेट के मंत्रियों के विभागों में बड़ा बदलाव किया गया है। डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव को ऊर्जा विभाग और गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को कृषि मंत्रालय दिया गया है। वहीं गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू पशु पालन, मछली पालन विभाग को भी दिया गया है। पहले ये विभाग मंत्री रविंद्र चौबे संभाल रहे थे, लेकिन उनके स्वास्थ्यगत कारणों से ये विभाग ताम्रध्वज साहू को दिया गया है।
विज्ञापन
दूसरी ओर रविंद्र चौबे को डॉ. प्रेमसाय सिंह का विभाग मंत्रालय और सहकारिता विभाग का दायित्व सौंपा गया है। पूर्व पीसीसी चीफ मोहन मरकाम को अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्प संख्यक कल्याण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। ऊर्जा विभाग की जिम्मेजारी खुद सीएम भूपेश बघेल संभाल रहे थे, अब इसका दायित्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव को दिया गया है।
विज्ञापन