{"_id":"65c39bba55b25cf83f0ef0e8","slug":"bharat-jodo-nyaya-yatra-enters-chhattisgarh-raigarh-from-odisha-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत जोड़ो न्याय यात्रा : आज ओडिशा से छत्तीसगढ़ में प्रवेश करेगी यात्रा, रेंगालपाली बॉर्डर पर होगा भव्य स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत जोड़ो न्याय यात्रा : आज ओडिशा से छत्तीसगढ़ में प्रवेश करेगी यात्रा, रेंगालपाली बॉर्डर पर होगा भव्य स्वागत
Thu, 08 Feb 2024 01:23 AM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 08 Feb 2024 01:23 AM IST
सार
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बताया कि 8 फरवरी को न्याय यात्रा ओडिशा से छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पहुंचेगी, जहां सबसे पहले रेंगालपाली बॉर्डर पर उनका आत्मीय स्वागत किया जाएगा और फिर झंडा अदान-प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आठ फरवरी को रायगढ़ जिले से छत्तीसगढ़ में प्रवेश करेगी। कांग्रेस कार्यालय रायगढ़ में बुधवार दोपहर पत्रकारों से चर्चा के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 8 फरवरी को राहुल गांधी की न्याय यात्रा ओडिशा से छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पहुंचेगी, जहां सबसे पहले रेंगालपाली बॉर्डर पर उनका आत्मीय स्वागत किया जाएगा और फिर झंडा अदान-प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
नौ और 10 फरवरी को छुट्टी के बाद 11 फरवरी को राहुल गांधी कांशीराम चौक से रायगढ़ शहर के भ्रमण की शुरुआत करेंगे। इसके बाद यह यात्रा खरसिया होते हुए शक्ति व कोरबा की ओर रवाना हो जाएगी। इन जिलों से होते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी की न्याय यात्रा सरगुजा संभाग के सूरजपुर जिले में पहुंचेगी। ओडिशा से रायगढ़ पहुंचने के बाद झंडा बदला जाएगा।
विज्ञापन
मोदी सरकार की नाकामियों को जनता तक पहुंचाने का उद्देश्य
दीपक बैज ने केंद्र की मोदी सरकार को घेरते हुए कहा कि जिस प्रकार लोकसभा चुनाव में अपनी जीत दर्ज करने के साथ-साथ कांग्रेस के नेताओं को परेशान करने के लिये छापेमारी की जा रही है। उससे कांग्रेस के नेता प्रभावित नहीं होंगे। उन्होंनें यह आरोप लगाया कि जिन नेताओं को लोकसभा चुनाव के मैदान में उतारने की योजना थी, उनको भी केंद्र की एजेंसियां निशान बना रही हैं। इसे जनता भी समझ चुकी है। दीपक बैज ने यह भी कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा का मकसद मोदी सरकार की नाकामियों को जनता तक पहुंचाना है।
विज्ञापन
असल मुद्दों से भटकाने का काम कर रही भाजपा
कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी असल मुद्दों से भटकाने के लिये भगवान राम के नाम से राजनीति कर रही है। आस्था के नाम से देश की जनता के साथ खिलवाड़ कर रही है, लेकिन कांग्रेस पार्टी इसके असल मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी। महंगाई, बेरोजगारी, मध्यम वर्ग त्रस्त, जिस तरह से यहां के युवा, माता, बहनें देश के हर वर्ग के लोग मोदी सरकार से त्रस्त हैं। इन मुद्दों को लेकर हम जनता के बीच जा रहे हैं और लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। इस न्याय यात्रा से सिर्फ रायगढ़, सरगुजा, जांजगीर चांपा, नही बल्कि प्रदेश के 11 लोकसभा सीटों में इसका फायदा मिलेगा।