{"_id":"65c9db1d57d23e722b05268c","slug":"bhanwar-ganesh-idol-stolen-for-fifth-time-in-bilaspur-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: भंवर गणेश की मू्र्ति पांचवीं बार चोरी, दो करोड़ रुपये बताई जा रही कीमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: भंवर गणेश की मू्र्ति पांचवीं बार चोरी, दो करोड़ रुपये बताई जा रही कीमत
Mon, 12 Feb 2024 02:17 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 12 Feb 2024 02:17 PM IST
सार
बिलासपुर जिले में एक बार फिर से दुर्लभ भंवर गणेश की मूर्ति चोरी हो गई। यह मूर्ति पांचवीं बार चोरी हुई है।
विज्ञापन
भंवर गणेश की मूर्ति
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मस्तूरी थाना क्षेत्र के इटवा पाली गांव में स्थित एक ऐतिहासिक मंदिर से 10वीं-11वीं शताब्दी के दुर्लभ भंवर गणेश की मूर्ति रविवार रात को 5वीं बार चोरी हो गई। मुर्ति तीन फीट लंबी है और उसका वजन 65 किलो है। इस बेशकीमती मूर्ति की कीमत करीब दो करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस मूर्ति को मल्हार स्थित डिडनेश्वरी देवी की मूर्ति के समकालीन माना जाता है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, इसी मंदिर में पहले भी चार बार मुर्ति की चोरी हो चुकी है। पहली बार 2004 में प्रतिमा की चोरी हुई, लेकिन चोरों को जिले से निकलने से पहले ही पुलिस ने दबोच लिया था। इसके बाद यही मूर्ति 2006, 2007 और 2022 में भी चोरी हुई थी, लेकिन इसके सुरक्षा के लिए आज भी शासन-प्रशासन की ओर से कहीं कोई कड़े कदम नहीं उठाए। जिसकी वजह से यह मूर्ति चोरों के निशाने पर रहती है।
विज्ञापन