Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bhai Dooj 2026: auspicious timings AND shubh muhurat, learn story behind this festival

भाईदूज 2026: भाई-बहनों का पवित्र त्योहार आज, जानें शुभ मुहूर्त, पंडितजी ने बताया क्या है इस फेस्टिवल की कहानी

Wed, 11 Nov 2026 09:06 AM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Wed, 11 Nov 2026 09:06 AM IST
सार

कई स्थानों पर यह परंपरा रही है कि भाईदूज के दिन भाई बहनों के घर जाकर भोजन करते हैं। पूजा करने के बाद बहन की लंबी उम्र की कामना करते हैं। 11 नवंबर को अनुराधा नक्षत्र और ज्येष्ठा नक्षत्र प्रेम और प्यार की तिथियां है। इस मुहूर्त में इस तिथि में भाईदूज का पर्व मनेगा।

विज्ञापन
Bhai Dooj 2026: auspicious timings AND shubh muhurat, learn story behind this festival
ग्रॉफिक्स: अमर उजाला डिजिटल - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश में आज बुधवार को भाईदूज का त्योहार मनाया जाएगा। राखी के त्योहार के जैसे ही भाईदूज त्योहार भी भाई-बहन के प्रेम के प्रतीक और पवित्र रिश्ते का त्योहार है। बहनें आज अपने भाई के माथे पर तिलक लगायेंगी और उनकी आरती उतारेंगी। लोग भाईदूज त्योहार से पूर्व गोवर्धन और अन्नकूट पूजा 10 नवंबर को धूमधाम से मनाये थे और आज भाईदूज त्योहार मनाया जा रहा है।

विज्ञापन




विज्ञापन




कई स्थानों पर यह परंपरा रही है कि भाईदूज के दिन भाई बहनों के घर जाकर भोजन करते हैं। पूजा करने के बाद बहन की लंबी उम्र की कामना करते हैं।

जानें शुभ मुहुर्त 
ज्योतिषाचार्य पंडित प्रियाशरण त्रिपाठी के मुताबिक, भाईदूज का पर्व 11 नवंबर को मनाया जाएगा। 10 नवंबर को दोपहर दो बजे से द्वितीया तिथि की शुरुआत होगी जो 11 नवंबर की दोपहर 3:53 तक रहेगी। इस बार भाई दूज पर अनुराधा नक्षत्र ज्येष्ठा नक्षत्र का शुभ संयोग है। अनुराधा नक्षत्र सुबह 11 नवंबर को 11:39 से लग जाएगा। 11 नवंबर को अनुराधा नक्षत्र और ज्येष्ठा नक्षत्र प्रेम और प्यार की तिथियां है। इस मुहूर्त में इस तिथि में भाईदूज का पर्व मनेगा। 11 नवंबर को ही राहुकाल भी पड़ रहा है और इस दिन कुछ लोग टीका भी नहीं करते हैं। राहुकाल 11 नवंबर को 11:45 सुबह से लेकर दोपहर लगभग 1:11 तक रहेगा। इस दौरान टीका नहीं करें तो ज्यादा अच्छा रहेगा। भाईदूज के दिन भाई को टीका का समय लगभग 1:11 से लेकर दोपहर 3:08 तक रहेगा। इस दौरान बहन अपने भाई को टीका लगा सकती हैं। दोपहर 3:53 से दिनभर भाईदूज मना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



क्या है भाईदूज की कहानी?
पौराणिक कथा के अनुसार, भाईदूज का संबंध यमराज से है, इसलिए इसे यम द्वितीया भी कहते हैं। मृत्यु के देवता यम यानि यमराज कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को पहली बार अपनी बहन यमुना के घर गये। बहन यमुना ने भाई यमराज की खूब सेवाभगत की। उनको अच्छे-अच्छे और स्वादिष्ट पकवान बनाकर खिलाए। इससे यमराज गदगद हो गये। उन्होंने बहन यमुना से कहा कि भाई दूज के दिन जो भी भाई बहन के घर जाएगा, उसे मृत्यु नहीं डरायेगी। तब से यह त्योहार भाईदूज के रूप में मनाया जा रहा है। 


क्या है पूजा विधि

  • भाई दूज के दिन सुबह जल्दी उठकर तेल-उबटन आदि करने के बाद स्नान करें
  • घर के पूजास्थल में पंचोपचार विधि से सभी देवों की पूजा करें
  • बहनें एक थाली में हल्दी, कुमकुम, अक्षत, दीया, मिठाई, कलावा और गोला रखें। इसे पहले भगवान को चढ़ायें
  • शुभ मुहूर्त में बहनें अपने भाई को एक चौकी पर बिठायें।
  • फूल, नारियल और अक्षत के साथ साफ रुमाल रखें 
  • भाई के सिर पर रुमाल रखकर आरती उतारें
  • भाई को हल्दी, कुमकुम और अक्षत से तिलक लगाएं। फिर हाथ में कलावा बांधें 
  • पूजा के बाद भाई को उसकी पसंद का भोजन करायें
  • भाई अपनी बहनों को कुछ न कुछ उपहार दें।
  • बहनें अपने भाइयों को अपने हाथ का बना कुछ न कुछ पकवान जरूर खिलाएं। ऐसा करना शुभ माना जाता है
  • यदि भाई-बहन साथ में है, तो दोनों दोपहर में साथ में भोजन करें। अगर बहन की शादी हो चुकी है, तो भाई अपनी बहन के ससुराल में जाकर यह पर्व मनायें



भाईदूज पर करें मां यमुना की आरती

ॐ जय यमुना माता, हरि ॐ जय यमुना माता।
जो नहावे फल पावे सुख दुःख की दाता॥
ॐ जय यमुना माता...॥
पावन श्रीयमुना जल शीतल अगम बहै धारा।
जो जन शरण में आया कर दिया निस्तारा॥
ॐ जय यमुना माता...॥
जो जन प्रातः ही उठकर नित्य स्नान करे।
यम के त्रास न पावे जो नित्य ध्यान करे॥
ॐ जय यमुना माता...॥
कलिकाल में महिमा तुम्हारी अटल रही।
तुम्हारा बड़ा महातम चारों वेद कही॥
ॐ जय यमुना माता...॥
आन तुम्हारे माता प्रभु अवतार लियो।
नित्य निर्मल जल पीकर कंस को मार दियो॥
ॐ जय यमुना माता...॥
नमो मात भय हरणी शुभ मन्गल करणी।
मन बेचैन भया है तुम बिन वैतरणी॥
ॐ जय यमुना माता...॥
ॐ जय यमुना माता, हरि ॐ जय यमुना माता।
जो नहावे फल पावे सुख दुःख की दाता॥
ॐ जय यमुना माता...॥
 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed