फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bastar: minor girl rape and killed by minor boy

बदले के लिए किशोर ने किया बच्ची का रेप, फेवी क्विक से मुंह चिपकाकर हत्या

Tue, 02 Aug 2016 11:09 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 02 Aug 2016 11:09 AM IST
विज्ञापन
Bastar: minor girl rape and killed by minor boy

छत्तीसगढ़ के बस्तर में प्रतिशोध के लिए कत्ल का एक ऐसा मामला सामने आया है कि सुनने वालों के होश उड़ जाएं। एक किशोर ने आठवीं कक्षा की छात्रा से रेप करने के बाद उसे मौत के घाट उतार दिया। कत्ल की वजह बनी किशोर और लड़की के बीच के परिवारों की पुरानी रंजिश।

विज्ञापन


पुलिस ने किशोर को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया है। लड़की का शव कुछ दिनों पहले अर्धनग्न अवस्‍था में पड़ा मिला था, उसके पास ही पुलिस को काफी सारी कामोत्तेजक दवाईयां भी पड़ी मिलीं थीं। 
विज्ञापन


जहां पुलिस ने रविवार को आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार मामला बस्तर रीजन के कोंडगांव हिले का है। 

शव के पास पड़ी मिलीं कामोत्तेजक दवाईयां

Bastar: minor girl rape and killed by minor boy

जहां बयानार गांव में घर से स्कूल के लिए निकली छात्रा का शव 23 जुलाई को गांव के बाहर पड़ा मिला था। शव के आधे से ज्यादा कपड़े उतरे हुए थे, पास ही कई कामोत्तेजक दवाईयां भी पड़ी मिली थीं। 

कोडागांव के एसएसपी संतोष सिंह ने बताया है कि हत्यारा इस कदर गुस्से में रहा होगा कि उसने किशोरी के मुंह को फेवी क्विक से भी चिपका दिया था ताकि उसकी चींख न निकलें। 

शव की विभत्सता को देखते हुए पुलिस ने मामले की जांच के लिए स्पेशल टीम गठित की थी। एसपी ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि वारदात के बाद से ही जतरबेदा गांव का एक किशोर गायब चल रहा है। बताया गया कि उस किशोर का मृतक लड़की और उसके पिता से कुछ झगड़ा चल रहा था। 

किशोर ने बताया बदला लेने के लिए किया रेप और मर्डर

Bastar: minor girl rape and killed by minor boy

उसने जून माह में दोनों को भुगत लेने की धमकी भी दी थी। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की तो वह अपने एक रिश्तेदार के यहां मिल गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की तो सारे मामले का खुलासा हो गया। 

उसने किशोर का बलात्कार और उसकी हत्या की बात स्वीकार कर ली। किशोर ने बताया कि उसने इससे पहले भी तीन बार लड़की के पिता की हत्या का प्रयास किया था। इसमें असफल रहने पर उसने पिता को सबक सिखाने के लिए उनकी बेटी के साथ बलात्कार करने का इरादा बना लिया। 

किशोरी के स्कूल जाते समय उसने उसका अपहरण किया और झाड़ियों में घसीटकर उसके साथ बलात्कार किया। क्योंकि लड़की उसे पहचानती थी इसलिए उसने इसकी हत्या भी कर दी। किशोर के अनुसार लड़की के पिता के साथ उनका जमीनी विवाद चल रहा है। इसीलिए उसने लड़की की हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed