{"_id":"651ebc1d092f1075810ad6f5","slug":"bastar-fighters-constable-shankar-kudiam-kidnapped-by-maad-division-committee-of-naxalites-2023-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्तर फाइटर्स जवान का अपहरण: नक्सलियों के कब्जे में है जवान शंकर, माड़ डिवीजन कमेटी ने दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्तर फाइटर्स जवान का अपहरण: नक्सलियों के कब्जे में है जवान शंकर, माड़ डिवीजन कमेटी ने दी जानकारी
Thu, 05 Oct 2023 07:07 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 05 Oct 2023 07:07 PM IST
सार
पिछले एक सप्ताह से लापता बताया जा रहा बस्तर फाइटर्स का जवान नक्सलियों के कब्जे में है। नक्सलियों ने जवान का अपहरण कर लिया है। इसकी जानकारी खुद नक्सलियों ने प्रेस नोट जारी कर दी है।
विज्ञापन
आरक्षक शंकर कुड़ियम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बस्तर फाइटर्स के आरक्षक शंकर कुड़ियम का अपहरण नक्सलियों के माड़ डिवीजन कमेटी ने कर लिया है। नक्सलियों ने आरक्षक शंकर कुड़ियम का अपहरण 29 सितंबर को किया था। शंकर अपने दोस्त के साथ भैरमगढ़ ब्लॉक के उसपरी घाट गया हुआ था। जवान के परिजनों व सर्व आदिवासी समाज की अपील के बाद नक्सलियों की माड़ डिवीजन कमेटी की सचिव अनिता मंडावी ने प्रेस नोट जारी कर अपहरण की जिम्मेदारी ली है।
प्रेस नोट में नक्सली संगठन ने जवान शंकर का अपहरण कर अपने चंगुल में रखने की जानकरी दी है। वहीं, दूसरी ओर बीजापुर एसपी आंजनेय वार्ष्णेय ने बताया कि आरक्षक शंकर कुड़ियम 29 सितंबर ड्यूटी के बाद अपने परिचित को छोड़ने के लिए गए थे और वापस नहीं लौटे। आरक्षक के साथियों से पूछताछ करने पर पता चला कि आरक्षक शंकर कुड़ियम अपने मित्र के साथ उसपरी घाट पर गये थे। इसके बाद से वह वापस नहीं लौटे हैं।
उन्होंने बताया कि इस बारे में यह जानकारी हुई है कि आरक्षक का अपहरण माड़ डिवीजन कमेटी द्वारा किया गया है। एसपी ने अपेक्षा की है कि जनमानस की भावनाएं और समाज परिवार की अपील को ध्यान में रखते हुए आरक्षक को शीघ्र ही मुक्त कर दिया जायेगा।