फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bastar Cafe will soon open in Raipur and Delhi

chhattisgarh : अब दिल्ली और रायपुर में भी ले सकेंगे बस्तर की कॉफी के मजे, सरकार करेगी MOU साइन

Tue, 15 Feb 2022 03:00 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क अमर उजाला, रायपुर Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 15 Feb 2022 03:00 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ सरकार दिल्ली और रायपुर में बस्तर कैफे खोलने जा रही है। बीते दिनों रायपुर दौरे पर आए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सीएम भूपेश बघेल को बस्तर कैफे को एक अंतरराष्ट्रीय ब्रांड बनाने का सुझाव दिया था। 

विज्ञापन
Bastar Cafe will soon open in Raipur and Delhi
दिल्ली और रायपुर में खुलेगा बस्तर कैफे - फोटो : social media

विस्तार

उग्रवाद प्रभावित राज्य छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके में पैदा की जा रही कॉफी का स्वाद अब राजधानी दिल्ली और रायपुर के लोग भी ले सकेंगे। सीएम भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार इसकी तैयारी में लगी है। बस्तर में पैदा की जा रही इस कॉफी की बिक्री-सह विपणन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार इन दोनों शहरों में बस्तर कैफे खोलने जा रही है। छत्तीसगढ़ के कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रवींद्र चौबे की अध्यक्षता में हुई छत्तीसगढ़ चाय-कॉफी बोर्ड की बैठक में इसे लेकर निर्णय लिया गया।

विज्ञापन


निजी कंपनियों के साथ सरकार करेगी एमओयू पर साइन
इस निर्णय के बारे में अधिकारियों ने मंगलवार को जानकारी दी। उन्होंने कहा, "जल्द ही बस्तर कैफे, जो वर्तमान में छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में चालू है, रायपुर और दिल्ली में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने जा रहा है।" इसका उद्देश्य बस्तर में पैदा की जा रही कॉफी की बिक्री और विपणन को बढ़ाया जा सके। अधिकारियों ने बताया कि  बस्तर में उत्पादित कॉफी के विपणन के लिए सरकार निजी कंपनियों के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर करने जा रही है।
विज्ञापन


बैठक के दौरान कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रवींद्र चौबे ने अधिकारियों से सर्वे करने और प्रोजेक्ट तैयार करने का निर्देश दिया है। उन्होंने डीएमएफ (जिला खनिज फाउंडेशन) फंड के माध्यम से कटी हुई कॉफी बीन्स के प्रसंस्करण के लिए एक मशीन की स्थापना सुनिश्चित करने का भी आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी ने दिया था सुझाव
3 फरवरी को रायपुर दौरे के दौरान , कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बस्तर कैफे को एक अंतरराष्ट्रीय ब्रांड बनाने का सुझाव दिया था। जिसपर अमल करते हुए राज्य सरकार ने काम भी शुरू कर दिया है। राहुल गांधी छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति की आधारशिला रखने और ग्रामीण क्षेत्र के भूमिहीन मजदूरों के लिए राज्य सरकार की वित्तीय सहायता योजना शुरू करने के लिए रायपुर आए थे।

बस्तर में होगी 5,108 एकड़ में कॉफी की खेती 
बता दें कि बस्तर दरभा क्षेत्र में 20 एकड़ भूमि में किए गए कॉफी बागान से उत्पादन शुरू कर दिया गया है। पहले चरण में आठ क्विंटल कॉफी की कटाई की गई है और उपज का उपयोग बस्तर कैफे में किया जा रहा है. इस कैफे में एक दिन में दो किलो कॉफी की खपत हो रही है। वर्ष 2021 में दरभा में 55 एकड़ भूमि पर कॉफी का पौधारोपण किया गया। प्रस्तावित योजना के तहत बस्तर जिले में कुल 5,108 एकड़ में कॉफी की खेती की जाएगी। कृषि महाविद्यालय जगदलपुर द्वारा 245 एकड़ भूमि में कॉफी बागान की तैयारी पूरी कर ली गई है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed