{"_id":"64493555848c88a3bb0a27ab","slug":"chhattisgarh-four-youngmen-arrested-for-molesting-girl-in-baloda-bazar-2023-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baloda Bazar: सड़क चलते लड़की से छेड़छाड़, मौसी ने बीच-बचाव किया तो जमकर पीटा; चार युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baloda Bazar: सड़क चलते लड़की से छेड़छाड़, मौसी ने बीच-बचाव किया तो जमकर पीटा; चार युवक गिरफ्तार
Wed, 26 Apr 2023 07:59 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलौदाबाजार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलौदाबाजार
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Wed, 26 Apr 2023 07:59 PM IST
सार
लड़की का हाथ पकड़कर खींचने लगे। किसी तरह से लड़की ने अपना हाथ छुड़ाया। इस बीच उसकी मौसी ने बीच-बचाव किया तो आरोपियों ने उनसे मारपीट की। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में पुलिस ने लड़की से छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों ने सड़क चलते एक लड़की से छेड़छाड़ की थी। इस दौरान लड़की की मौसी ने विरोध किया तो आरोपी मारपीट कर भाग निकले थे। मामला लवन थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि 18 साल की एक लड़की ने मामला दर्ज कराया था कि, वह अपनी मौसी के साथ मोबाइल बनवाने के लिए पैदल ही जा रही थी। रास्ते में नाले के पास चार युवक बाइक से पहुंचे और छेड़छाड़ करने लगे। लड़की ने मना किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
आरोप है कि इसके बाद बाइक सवार लड़के आगे निकल गए, लेकिन फिर लौटे और लड़की का हाथ पकड़कर खींचने लगे। किसी तरह से लड़की ने अपना हाथ छुड़ाया। इस बीच उसकी मौसी ने बीच-बचाव किया तो आरोपियों ने उनसे मारपीट की। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
इस पर पुलिस ने जांच शुरू की और सूचना मिलने पर बुधवार को आरोपियों गुलेश ध्रुव, सुमित ध्रुव, सचिन ठाकुर और भोज निषाद को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपी दतान के रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी भोज निषाद है। उसके पकड़े जाने के बाद ही बाकी तीन आरोपी हाथ लगे हैं।