{"_id":"6947667b21c73fadc20ba21f","slug":"panic-spread-among-the-people-of-lohanagari-in-balod-district-after-a-bear-was-spotted-in-the-area-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balod News: लौह नगरी में फिर दिखा भालू, सप्तगिरी पार्क के पास दिखी हलचल, लोगों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balod News: लौह नगरी में फिर दिखा भालू, सप्तगिरी पार्क के पास दिखी हलचल, लोगों में दहशत
Sun, 21 Dec 2025 08:46 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 21 Dec 2025 08:46 AM IST
विज्ञापन
लौह नगरी में फिर दिखा भालू
- फोटो : अमर उजाला
बालोद जिले की लौहनगरी दल्ली राहजरा में बीते रात सप्तगिरी पार्क के पास भालू देखा गया, शहर के बीचों-बीच बने इस पार्क में भालू दिखने से शहर में हलचल मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना बालोद वन विभाग को दी। वहीं, वन विभाग द्वारा भी भालू को तलाश करना शुरू कर दिया गया है और लोगों को रात के वक्त अकेले घर से बाहन निकलने से बचने की नसीहत दी गई है।
विज्ञापन
आपको बता दें कि सप्तगिरी पार्क एक मिनी जंगल जैसा उद्यान है जो कि शहर में बसा हुआ है, भाजपा नेता स्वाधीन जैन सहित अन्य कुछ लोगों ने इस घटना को अपने कैमरे में कैद किया है, आए दिन राजहरा क्षेत्र में तेंदुआ हांथी और भालू की दस्तक देखने को मिलती है। जिसके लिए अब शहर वासियों को एहतियात रखने के निर्देश वन विभाग द्वारा दिया जा रहा है।
विज्ञापन