{"_id":"69f33e38061996df740a4bc8","slug":"humanitys-flight-sarpanch-helps-laborers-travel-to-jagannath-puri-by-air-using-honorarium-balod-news-c-1-1-noi1492-4226169-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालोद में सरपंच ने पेश की मिसाल: पांच श्रमिकों को हवाई जहाज से कराई जगन्नाथ यात्रा, मानदेय से उठाया खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालोद में सरपंच ने पेश की मिसाल: पांच श्रमिकों को हवाई जहाज से कराई जगन्नाथ यात्रा, मानदेय से उठाया खर्च
Thu, 30 Apr 2026 05:32 PM IST
बालोद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
Published by: बालोद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 05:32 PM IST
सार
बालोद के ग्राम टिकरी की सरपंच ललिता देवांगन ने पांच निर्धन श्रमिकों को हवाई जहाज से भगवान जगन्नाथ के दर्शन कराने भेजा। उन्होंने यात्रा का पूरा खर्च अपने मानदेय से उठाया। सरपंच की इस पहल की ग्रामीणों के बीच जमकर सराहना हो रही है।
विज्ञापन
बालोद में सरपंच ने पेश की मिसाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के ग्राम टिकरी की सरपंच ललिता रितेश देवांगन ने संवेदनशीलता की नई मिसाल पेश की है। उन्होंने गांव के पांच निर्धन श्रमिकों को न केवल भगवान जगन्नाथ के दर्शन कराए, बल्कि उन्हें हवाई जहाज से तीर्थ यात्रा पर भेजकर उनके जीवन का बड़ा सपना भी पूरा किया।
विज्ञापन
पसीने की कमाई को मिला सम्मान
जिन हाथों ने उम्रभर मिट्टी और ईंटों से दूसरों के घर बनाए, उन मजदूरों ने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि वे आसमान की ऊंचाइयों को छुएंगे। सरपंच ललिता देवांगन ने इस पूरी यात्रा का खर्च अपने निजी मानदेय से वहन किया। यह कदम उन श्रमिकों के प्रति सम्मान प्रकट करने का अनूठा तरीका बना, जिन्होंने समाज के निर्माण में अपनी पूरी जिंदगी लगा दी।
विज्ञापन
'मिशन अनमोल मुस्कान' की गूंज
सरपंच की यह पहल उनके ‘मिशन अनमोल मुस्कान’ का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य गांव के बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है। ग्रामीणों का कहना है कि सरपंच के इस व्यवहार ने नेतृत्व के प्रति लोगों का भरोसा और मजबूत किया है।
विज्ञापन