फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   Homework made to be done by sitting outside the school student suicide case takes a serious turn Youth Congres

Balod: स्कूल के बाहर बैठकर कराया होमवर्क, छात्र आत्महत्या मामले ने पकड़ा तूल, युवा कांग्रेस का प्रदर्शन

Tue, 25 Feb 2025 04:17 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 25 Feb 2025 04:17 PM IST
सार

बालोद जिले के ब्लेज अकादमी में पढ़ने वाले आठवीं के छात्र सैयद तौसीफ आत्महत्या मामला अब तूल पकड़ने लगा है बालोद जिला युवा कांग्रेस ने आज स्कूल के सामने प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन
Homework made to be done by sitting outside the school student suicide case takes a serious turn Youth Congres
यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बालोद जिले के ब्लेज अकादमी में पढ़ने वाले आठवीं के छात्र सैयद तौसीफ आत्महत्या मामला अब तूल पकड़ने लगा है बालोद जिला युवा कांग्रेस ने आज स्कूल के सामने प्रदर्शन किया और प्रबंधन पर आरोप लगाए जिला यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष प्रशांत बोकडे ने बताया कि एक छात्र आत्महत्या करता है और शिक्षकों के ऊपर प्रताड़ना का आरोप लगता है और मामले में अब तक किसी ने कोई भी गंभीरता नहीं दिखाई ना स्कूल मैनेजमेंट ना पुलिस स्कूल मैनेजमेंट ने अब तक परिजनों से मुलाकात नहीं किया है हम यहां पर उचित न्याय और दूसरों के खिलाफ कार्रवाई सहित उचित मुहावरे की मांग करने यहां पर आए हुए हैं वही स्कूल प्रबंधन का कहना है कि उन्होंने बच्चों को केवल बाहर बैठकर होमवर्क कराया था।

विज्ञापन


आपको बता दें कि यह घटना बीते 10 फरवरी की है जहां ब्लेज अकादमी में पढ़ने वाला एक छात्र स्कूल से आने के बाद आत्महत्या कर लेते हैं पिता उसे खिड़की से देखता है तब वह सुन्न रह जाता है जिसके बाद प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए पिता आसिफ रिजवी ने मामले की जांच के लिए पुलिस को आवेदन भी लिखा लेकिन अब तक पुलिस के हाथ खाली हैं।

विज्ञापन


स्कूल ने कहा : बाहर बैठकर कराया होमवर्क
विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि स्कूल ने इस मामले में कुछ नहीं किया है बच्चा होमवर्क करके नहीं आया था तो उसे बाहर बैठकर होमवर्क करने के लिए कहा गया वह बाहर बैठा भी था लेकिन थोड़ी देर बाद वह अंदर आ गया उसके बाद सामान्य रूप से वह घर गया था और घर जाने के बाद उसने क्या किया इसके लिए प्रबंधन जिम्मेदार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

15 दिन का दिया समय
युवा कांग्रेस ने आज छात्र को न्याय दिलाने की मांग लेकर प्रदर्शन किया है जिला अध्यक्ष प्रशांत ने बताया कि यहां पर बच्चों को इतना प्रताड़ित किया गया एक शिक्षक के ऊपर आरोप लगा है बावजूद इसके अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई जिसके लिए हमने आज प्रदर्शन किया है और 15 दिन का समय दिया है यदि 15 दिन के भीतर कोई निष्कर्ष नहीं निकाला जाता है तो स्कूल में ताला लगाया जाएगा वहीं शहर अध्यक्ष साजन पटेल ने बताया कि हम इस मामले को गंभीरता से लिए हुए हैं और चाहते हैं की कड़ी से कड़ी कार्रवाई दोषियों पर किया जाए और परिवार को मुआवजा दिया जाए बच्चों को एक अच्छी शिक्षा के लिए बड़े-बड़े स्कूलों में भेजते हैं परंतु इस तरह की घटनाएं हमें स्तब्ध कर दे रही है वहीं वैभव शर्मा ने बताया कि हम यहां पर मांग करने आए हैं कि बच्चे को उचित न्याय मिले परिवार को मुआवजा मिले और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई हो आज एक परिवार का चिराग बुझ गया जिसके कारण उसका पिता खुद को प्रताड़ित महसूस कर रहा है लेकिन यहां का प्रबंधन ढीठ रवैया अपनाते हुए पीड़ित परिवार से मिलने तक नहीं पहुंचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed