फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   CG Election 2023 Priyanka Gandhi said PM is not worried about the poor but only about Adani

CG Election 2023: प्रियंका गांधी बोलीं- PM को गरीबों की नहीं सिर्फ अदाणी की चिंता, जनगणना से भागती है भाजपा

Tue, 07 Nov 2023 05:08 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बालोद, छत्तीसगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद, छत्तीसगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 07 Nov 2023 05:08 PM IST
सार

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार के पास गरीबों के लिए पैसा नहीं है, किसानों के लिए पैसा नहीं है उनको सिर्फ अदाणी की चिंता है।  

विज्ञापन
CG Election 2023 Priyanka Gandhi said PM is not worried about the poor but only about Adani
प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बालोद जिले के जुंगेरा कथा स्थल में आज काग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने जिले की तीनों विधानसभाओं के प्रत्याशियों के समर्थन में जनसबा को संबोधित किया। इस दौरान कांग्रेस नेता ने कांग्रेस प्रत्याशी संगीता सिन्हा, अनिला भेड़िया और कुंवर सिंह के पक्ष में मतदान की अपील की। प्रियंका गांधी ने कहा कि बड़ी खुशी की बात है कि इस जिले में दो महिला प्रत्याशियों को कांग्रेस ने मैदान में उतारा है, छत्तीसगढ़ की बात करें तो ज्यादातर महिलाओं को कांग्रेस ने प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतारा है, और हम हमेशा महिलाओं की सम्मान की रक्षा के लिए लड़ते हैं उनके आरक्षण के लिए लड़ते हैं, सभा से राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार एवं भाजपा पर निशाना साधा।

विज्ञापन


राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यहां की केंद्र सरकार के पास गरीबों के लिए पैसा नहीं है, किसानों के लिए पैसा नहीं है, जबकि बघेल सरकार ने सबसे पहले पद संभालते ही मंत्रिमंडल की बैठक में किसानों के हित में फैसला लिया। इसके ठीक विपरीत देश के प्रधानमंत्री हमेशा अडानी के बारे में सोचते हैं, व्यर्थ खर्चों के बारे में सोचते हैं। प्रियंका ने कहा कि 70 सालों के इतिहास का संसदीय भवन जिसे थोड़े बहुत जीर्णोद्धार की जरूरत थी उसके बदले उन्होंने 20 हजार करोड़ का नया सांसद भवन बनाया आखिर उसकी जरूरत क्या थी ये केवल दिखावा है।

विज्ञापन


प्रियंका ने की सीएम बघेल की तारीफ

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जननायक हैं। वह अपने काम के दम पर इस जगह पहुंचे हैं। वह इसलिए इतने बड़े नेता हैं और जनता के बारे में सोचते हैं क्योंकि वह आपके बीच से निकले हुए हैं। प्रियंका ने आगे कहा कि कुछ दिन पहले मेरे भैया (राहुल गांधी) को सीएम खेत में धान कटाई करने ले गए थे और एक मोदी जी हैं जनता से दूर भागते हैं केवल टीवी पर दिखते हैं और सवाल पूछो तो जवाब तक नहीं दे पाते।

विज्ञापन
विज्ञापन


जातिगत जनगणना के नाम से भागती है भाजपा

प्रियंका गांधी ने कहा कि हमारी सरकार बनी तो इस बार जातिगत जनगणना करेंगे। नरेंद्र मोदी जी कहते हैं कि मैं पिछड़ा वर्ग से हूं, अरे भैया अगर आपको पिछड़ा वर्ग का हित करना है तो जनगणना से मोदी जी भागते क्यों हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed