फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bajrang Dal with BJP and Bajrang Bali with us says CM Bhupesh

'बजरंग दल BJP के साथ, बजरंग बली हमारे साथ': धान खरीदी पर CM भूपेश ने केंद्र को घेरा, कहा- झूठ बोलने में माहिर

Tue, 13 Jun 2023 05:08 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Tue, 13 Jun 2023 05:08 PM IST
सार

मंत्री मोहम्मद अकबर के बाद आज मंगलवार को छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने भी केंद्र की मोदी सरकार को घेरा है। धान खरीदी पर सीएम ने केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि बीजेपी का चरित्र झूठ बोलने में है।

विज्ञापन
Bajrang Dal with BJP and Bajrang Bali with us says CM Bhupesh
सीएम भूपेश बघेल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मंत्री मोहम्मद अकबर के बाद आज मंगलवार को छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने भी केंद्र की मोदी सरकार को घेरा है। धान खरीदी पर सीएम ने केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि बीजेपी का चरित्र झूठ बोलने में है। उन्हें झूठ बोलने का प्रैक्टिस है। सीखकर आए हैं। 

विज्ञापन

एक झूठ को सौ बार बोलते हैं। एक झूठ को सौ बार बोलो तो सच महसूस होता है, लेकिन छत्तीसगढ़ की जनता जानती है। यदि केंद्र सरकार अनुदान देती तो रमन सिंह 10 क्विंटल धान क्यों खरीदते।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सेंट्रल गवर्नमेंट केवल हरियाणा और पंजाब में एफसीआई के माध्यम से धान खरीदती है। एफसीआई केवल चावल लेती है। यदि ऐसा है तो केंद्र सरकार एफसीआई के माध्यम से धान की खरीदी कर लें नहीं तो 3 साल पहले हमें धान की नीलामी क्यों करनी पड़ी। जो हम कम रेट में बेचे। 1900 का भाव था, हमने 1300 में बेचा तो उसका अंतर केंद्र सरकार ने नहीं दिया। घाटा राज्य सरकार ने उठाया। आप चावल खरीदो चाहे मत खरीदो। हम किसान का धान खरीदना नहीं बंद करेंगे। ये  बात हमने उस समय भी कही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि चावल केवल केंद्र सरकार ही नहीं खरीदी है। राज्य सरकार भी खरीदती है। नागरिक आपूर्ति निगम में चावल किसका है, राज्य सरकार का है। केंद्र सरकार एक परिवार को केवल 5 किलो चावल देती है। हम 35 किलो चावल दे रहे हैं। छत्तीसगढ़ सरकार ने 3-4 सालों में पीडीएस सिस्टम में 5000 करोड़ का अनुदान दे चुकी है। जो डिफरेंट का रेट है, वह राज्य सरकार देती है। ये बीजेपी की दूसरी झूठ है। झूठ फैलाकर गुमराह करने की कोशिश कर रही है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष से उन्होंने अनुरोध किया कि वे बस बिलासपुर में उड़ान चालू करवा दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed