फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bageshwar Baba court will be decorated and hanumat katha will be organized in Rajnandgaon in September

Baba Bageshwar : छत्तीसगढ़ में सजेगा बाबा का दिव्य दरबार, आयोजकों ने बमलेश्वरी मंदिर में की पूजा-अर्चना

Fri, 04 Aug 2023 05:36 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव Published by: श्याम जी. Updated Fri, 04 Aug 2023 05:36 PM IST
सार

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने दिव्य दरबार, हिंदू और हिंदुत्व को लेकर दिए बयानों से अक्सर चर्चा में रहते हैं। अब जल्द ही छत्तीसगढ़ में उनका दिव्य दरबार सजने वाला है।

विज्ञापन
Bageshwar Baba court will be decorated and hanumat katha will be organized in Rajnandgaon in September
बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री - फोटो : fb- Bageshwar Dham Sarkar

विस्तार

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की चर्चा देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी हो रही है। छत्तीसगढ़ में भी उनके आगमन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। भिलाई के बोलबम समिति द्वारा बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की श्री हनुमंत कथा और दिव्य दरबार का आयोजन सितंबर में कराया जा रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ स्थित विश्व प्रसिद्ध मां बम्लेश्वरी देवी के मंदिर पहुंचकर आयोजक समिति के सदस्यों ने विधि-विधान से पूजा अर्चना कर माता रानी से कामना की। 

विज्ञापन


समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने बताया कि आगामी 22, 23 और 24 सितंबर को महाराज के द्वारा भिलाई में हनुमंत कथा की जाएगी। इसके साथ ही दिव्य दरबार भी लगाया जाएगा। दिव्य दरबार सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक लगाया जाएगा और शाम को 4 से 7 तक दिव्य हनुमंत कथा का आयोजन किया जाएगा। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री महाराज के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं, जिसे देखते हुए बड़े स्तर पर तैयारी की जा रही है, ताकि कथा में पहुंचने वाले लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। आज वे डोंगरगढ़ मां बम्लेश्वरी देवी के दर्शन और आशीर्वाद लेने आए हैं, ताकि बागेश्वर धाम महाराज के कार्यक्रम को माता के आशीर्वाद से सफल बनाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed